
हाथी, ड्रोन और 75 लोगों की टीम... कूनो के खुले जंगल में लापता हुई मादा चीता को लेकर बढ़ी चिंता, सर्च ऑपरेशन तेज
AajTak
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno national park) में मादा चीता निर्वा लापता है. उसके गले में लगा रेडियो कॉलर खराब होने की वजह से उसकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है. कूनो प्रबंधन ने मादा चीता की तलाश में 75 लोगों की टीमें लगाई हैं. सूत्रों का कहना है कि हेलीकॉप्टर से सर्च पर भी विचार किया जा रहा है.
मध्यप्रदेश के श्योपुर में स्थित कूनो नेशनल पार्क (Kuno national park) के खुले जंगल में एकमात्र मादा चीता निर्वा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. निर्वा का सुरान नहीं मिल पा रहा है. इसको लेकर मादा चीता को ढूंढ़ने के लिए कूनो में 75 लोग जंगल में उतरे हैं. 28 जुलाई के बाद से निर्वा को नहीं देखा जा सका है.
पिछले महीने चीता सूरज और तेजस की मौत के बाद सभी चीतों को खुले जंगल से वापस लेने का निर्णय किया गया था. साउथ अफ्रीका से लाई गई मादा चीता निर्वा की गर्दन में पहनाए गए रेडियो कॉलर में खराबी आ गई. इसके बाद से जीपीएस-सैटेलाइट लोकेशन नहीं मिल पा रही है. मादा चीता निर्वा को ट्रेस करने में दिक्कत हो रही है.
यह भी पढ़ेंः 'सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी के लिए नहीं जताई सहमति', चीतों की मौत पर चिंता जताने वाले लेटर से दो एक्सपर्ट्स ने खुद को अलग किया
कूनो के अफसरों के मुताबिक, पिछली 28 जुलाई को चीता निर्वा पार्क के टिकटोली जंगल में दिखी थी. इसके बाद 29 जुलाई को ड्रोन कैमरे में कैद हुई, लेकिन उसके बाद से निर्वा नजर नहीं आई. कूनो पार्क के जंगल में चीता निर्वा की खोज में 5 टीमें लगी हैं. एक टीम में 15 लोग हैं. इस तरह कुल 75 वनकर्मी और मैदानी अमला ग्राउंड पर निर्वा को तलाश रहा है. वहीं दो टीमें ड्रोन कैमरों के साथ उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही हैं.
हाथी पर बैठकर चीते की तलाश में जुटी टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










