
हाई-प्रोफाइल परिवार, मुबंई और गोवा से कनेक्शन... MD ड्रग्स के साथ 25 साल की युवती गिरफ्तार
AajTak
भोपाल में हाई-प्रोफाइल परिवार की एक 25 वर्षीय लड़की MD ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है. जांच के दौरान CDR में मुंबई-भोपाल सप्लाई नेटवर्क और गोवा के एक DJ से उस लड़की का कनेक्शन उजागर हुआ है. पढ़ें इस मामले की पूरी कहानी.
Bhopal High-Profile Girl Drugs Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाली एक 25 साल की युवती को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. युवती राजधानी के एक हाई-प्रोफाइल परिवार से है. युवती के फोन से पुलिस को ड्रग्स की मुबंई और गोवा से भोपाल तक सप्लाई के काफी सबूत मिले हैं.
जोन-3 डीसीपी अभिनव चौकसे ने आजतक से बात करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीला जमालपुरा पुलिस ने 25 साल की अक्सा खान को गिरफ्तार किया जब वो ड्रग्स की सप्लाई करने जा रही थी. युवती के पास से 9 ग्राम एमडी ड्रग्स और आईफोन बरामद हुआ था. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु की तो अक्सा के बॉयफ्रेंड का लिंक भी सामने आ गया.
अक्सा ने बताया कि उसे यह ड्रग्स उसके बॉयफ्रेंड से मिलती थी जो मुंबई से इसे भोपाल भेजता था और अक्सा खान उसे भोपाल में सप्लाई करती थी. वहीं अक्सा के मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) ने एक ऐसे नेटवर्क का खुलासा कर दिया, जिसमें भोपाल के लोकल सप्लायर से लेकर गोवा के एक DJ संचालक युवक तक की कड़ियां सामने आई है.
मोबाइल में गोवा के डीजे का नंबर जोन-3 डीसीपी अभिनव चौकसे ने बताया कि पुलिस को अक्सा की कॉल डिटेल में पांच संदिग्ध नंबर मिले हैं, जिन पर उसने पिछले 28 दिनों में 20 बार तक बात हुई है. दो नंबर परिवार के लोगों के हैं. दो नंबर दो युवकों के हैं, जिनमें से एक पर MD सप्लाई का संदेह है. पांचवा नंबर गोवा में रहने वाले एक युवक का है जो डीजे का काम करता है. यह युवक पहले भोपाल में रहता था और अक्सा के साथ लगातार संपर्क में था.
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही अक्सा ने शहर के एक लाउंज में पार्टी की. इसमें उसके चार करीबी दोस्त और एक युवती शामिल थी. पुलिस अब इन सभी को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रग नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है. अक्सा का परिवार बेहद हाई-प्रोफाइल है और बेहद पॉश इलाके में उसका घर है.
डिलीवरी के बदले मिलती थी फ्री ‘खुराक’ पुलिस के मुताबिक अक्सा खुद भी ड्रग्स का सेवन करती है और इसलिए अक्सा को ड्रग्स की सफल डिलीवरी के बाद ड्रग की फ्री खुराक और 20% कमीशन मिलता था. खुद अक्सा खान ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि वो पिछले एक साल से एमडी ड्रग्स ले रही है. करीब साल भर पहले उसके एक दोस्त ने शहर के हुक्का लाउंज में उसे ड्रग्स दिया था जहां से उसे इसकी लत लगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








