
हाईवे पर आपस में भिड़ गए दो सांड, नहीं रुकी लड़ाई तो लेनी पड़ी पुलिस की मदद
AajTak
मालदा के नलगोला स्टेट हाईवे पर दो आवारा सांड अचानक से आकर लड़ने लगे. इस कार वहां ट्रैफिक जाम लग गया. लोगों ने सांडों को वहां से हटाने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहे. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया. पुलिस वालों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सांडों को किसी तरह वहां से हटाया.
पश्चिम बंगाल के मालदा में हाईवे पर बेहद अनोखा नजारा देखने को मिलना. यहां दो आवारा सांड एक दूसरे से इस कदर भिड़ गए कि लाख कोशिश के बावजूद कोई उन्हें रोक न पाया. थक-हारकर पुलिस को बुलाना पड़ गया. फिर किसी तरह पुलिस वालों ने जान जोखिम में डालकर सांडों की लड़ाई को शांत करवाया.
घटना नलगोला स्टेट हाईवे के बुलबुलचंडी हॉस्पिटल रोड इलाके की है. यहां बुधवार शाम को दो सांड अचानक से हाईवे के बीच आ गए. तभी दोनों एक दूसरे को सींग मारते हुए लड़ने लगे. इस कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई. कई लोग को सांडों की लड़ाई देखने के लिए आस-पास से भी आ पहुंचे.
दोनों सांड इधर लड़ रहे थे तो वहां ट्रैफिक जाम होता जा रहा था. कुछ लोगों ने सांडों की लड़ाई को शांत करवाने की कोशिश भी की. लेकिन नाकाम रहे. मशाल लेकर भी कुछ लोग आए ताकि सांड लड़ना बंद कर दें. फिर भी दोनों सांड लड़ते ही रहे. जब सांडों की लड़ाई खत्म नहीं हुई तो लोगों ने हबीबपुर थाने में फोन करके पुलिस को इसकी सूचना दी.
हबीबपुर थाने के आईसी सुबीर अपनी पुलिस टीम को लेकर मौके पर पहुंचे. उन्होंने पहले लोगों को वहां से हटाया. फिर जान जोखिम में डालकर किसी तरह सांडों को अलग किया. कुछ पुलिस वालों ने एक सांड को संभाला तो कुछ ने दूसरे से. तब जाकर सांडों की लड़ाई खत्म हुई. स्थानीय युवक बसंत मुकेश घोष ने बताया कि पुलिस वालों ने जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए उनकी लड़ाई शांत करवाई. इसके लिए उन लोगों ने खुद की जान जोखिम में डाल दी.
(मालदा से मिल्टन पॉल की रिपोर्ट)

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










