
हाईटेक चोर इंजीनियर, फर्जी कागजात बनाकर OLX पर बेच देता था गाड़ी
AajTak
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो पेशे से इंजीनियर है. शातिर आरोपी पहले दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करता था और फिर फर्जी दस्तावेज के जरिए खुद को मालिक बताकर उसे OLX पर बेच देता था.
दिल्ली के मंगोलपुरी में पुलिस ने एक हाईटेक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी चोरी के वाहनों के नकली दस्तावेज तैयार कर उन्हें सस्ते दाम पर olx पर बेच देता था. आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वो एक नामी संस्थान में हार्डवेयर इंजीनियर है.
आउटर दिल्ली के डीसीपी समीर शर्मा के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान नांगलोई के रहने वाले मनोज के रूप में हुई है. मनोज एक हार्डवेयर इंजीनियर है, लेकिन धोखाधड़ी के मामले में जेल जाने के बाद वहां अन्य चोरों के साथ मिलकर बाइक चोरी का गुर सीख गया.
आरोपी ने अपने इंजीनियरिंग वाले दिमाग से बाहर आकर बाइक चोरी शुरू कर दी और उसके फर्जी दस्तावेज बनाने लगा.
इसके बाद आरोपी सस्ते दामों पर ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचने का धंधा शुरू कर दिया, लेकिन उसका ये खेल ज्यादा दिन तक नहीं चला. कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह एक गरीब परिवार से है.
आरोपी ने बताया कि उसने प्राइवेट इंस्टीट्यूट से हार्डवेयर इंजीनियरिंग की है. चोर ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी वो जालसाज़ी के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी ने बाइक चोरी और बेचने के अपने अनोखे तरीके का भी खुलासा किया.
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शहर के अलग-अलग हिस्सों से मोटरसाइकिल चुराता था और फिर मूल मालिक की जगह पर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर एडिट करके असली मोटरसाइकिल मालिक के आधार कार्ड जैसी फर्जी आईडी बनाता था.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







