
हाईकोर्ट ने कहा- शादियों में 'कन्यादान' जरूरी नहीं, जानें- क्या कहता है हिंदू मैरिज एक्ट
AajTak
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि हिंदू शादियों में कन्यादान जरूरी रस्म नहीं है. सिर्फ सप्तपदी यानी सात फेरे लेना ही जरूरी हैं. ऐसे में जानते हैं कि हिंदू धर्म में शादी के लिए कानून क्या कहता है?
क्या हिंदू धर्म में होने वाली शादी में 'कन्यादान' जरूरी नहीं है? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तो यही माना है. एक मामले पर फैसला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदुओं में शादी संपन्न कराने के लिए कन्यादान जरूरी रस्म नहीं है.
जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी संपन्न कराने के लिए सप्तपदी यानी सात फेरों की रस्म जरूरी है. इसमें कन्यादान को जरूरी नहीं माना गया है.
हाईकोर्ट ने ये फैसला आशुतोष यादव नाम के शख्स की याचिका पर सुनाया है. आशुतोष ने लखनऊ के एडिशनल सेशन जज की ओर से इस साल 6 मार्च को जारी आदेश को चुनौती दी थी. उन्होंने ट्रायल कोर्ट के सामने कहा था कि उनकी शादी के लिए 'कन्यादान' की रस्म जरूरी है, जो उनके मामले नहीं हुई थी.
ट्रायल कोर्ट में आशुतोष ने अपनी पत्नी और ससुर को गवाही देने के लिए बुलाने की मांग की थी ताकि वो आकर बता सकें कि कन्यादान हुआ था या नहीं. ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.
हाईकोर्ट ने भी खारिज की याचिका
आशुतोष ने अपनी याचिका में कहा था कि उसकी शादी 27 फरवरी 2015 को हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी. रीति-रिवाजों के हिसाब से कन्यादान जरूरी है. उसने मांग की थी कि उसकी शादी में कन्यादान हुआ या नहीं, इसका पता लगाने के लिए उसके ससुर को गवाही के लिए बुलाया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










