
'हाइड्रोजन बम आएगा, सारा का सारा साफ हो जाएगा', रायबरेली में बोले राहुल गांधी
AajTak
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा है कि हाइड्रोजन बम जब आएगा, सारा का सारा साफ हो जाएगा. हम और भी विस्फोटक सबूत देने वाले हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हैं. अपने रायबरेली दौरे के दूसरे और अंतिम दिन स्थानीय सांसद राहुल गांधी बचत भवन में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल हुए, जिसमें विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. राहुल गांधी ने दिशा की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए फिर से हाइड्रोजन बम का राग छेड़ दिया.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) के लोग जो एजिटेट हो रहे हैं, उनसे कहना चाहता हूं कि आप एजिटेट नहीं होइए. उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन बम आने वाला है. हाइड्रोजन बम जब आएगा, तब सारा का सारा साफ हो जाएगा. राहुल गांधी ने कहा पूरे देश में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा चल रहा है, आग की तरह फैल रहा है. क्योंकि यह सच्चाई है.
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान के युवा अच्छी तरह से सुनिए, सच्चाई है कि वोट चोरी करके सरकारें बन रही हैं. राहुल गांधी ने कहा कि हम गारंटी करके आपको प्रूफ देने वाले हैं. उन्होंने बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन के मुद्दे पर कहा कि एसआईआर का मुद्दा तो बिहार में है. महाराष्ट्र में, हरियाणा में, कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी का काम किया गया है.
यह भी पढ़ें: रायबरेली में राहुल गांधी का काफिला रोका, दिनेश प्रताप सिंह और BJP कार्यकर्ता बीच सड़क धरने पर बैठे
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि हमने इसके ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए बेंगलुरु सेंट्रल के. आने वाले समय में हम एक और विस्फोटक सबूत आपको देने वाले हैं. गौरतलब है कि राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर बुधवार को रायबरेली पहुंचे थे. बीजेपी समर्थकों ने यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अगुवाई में राहुल गांधी के रायबरली दौरे के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की सुरक्षा पर CRPF का अलर्ट, खड़गे को पत्र लिखकर लगाया सिक्योरिटी प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








