
हस्तरेखा: ऐसी रेखाओं से जीवन में आती हैं परेशानियां! हथेली के पर्वतों से जानें अपना भाग्य
AajTak
हस्तशास्त्र (Hast Shastra) के अनुसार व्यक्ति के हाथ में भाग्य, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और धन संबंधित विभिन्न रेखाएं पाई जाती हैं. जिनका हथेली पर बने पर्वतों से संबंध होता है. हाथ की रेखाओं और पर्वतों से व्यक्ति के भाग्य से जुड़ी कई जानकारियां मिलती हैं.
हस्तरेखा विज्ञान (Palmistry Lines or Palm Reading Science): हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरों यानी हस्त रेखाओं और हथेली पर बने पर्वतों से व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है. हस्तशास्त्र (Hast Shastra) के अनुसार व्यक्ति के हाथ में भाग्य, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन और धन संबंधित विभिन्न रेखाएं पाई जाती हैं. जिनका हथेली पर बने पर्वतों से संबंध होता है. हस्तरेखा शास्त्र (Hast Rekha Shastra) के अनुसार बृहस्पति पर्वत पर अत्यधिक उभार शुभ नहीं माना जाता. ऐसे व्यक्ति जीवन में किसी न किसी बात से हमेशा परेशान होते रहते हैं. हस्त रेखा के मुताबिक तर्जनी अंगुली के समीप या गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति बहुत कम उम्र से प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं. लेकिन प्रेम संबंध लंबे समय तक नहीं चलते. जबकि गुरु पर्वत के मध्य में क्रॉस हो तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन के मध्यकाल में प्रेम प्रसंग में पड़ते हैं. साथ ही संबंध भी बहुत लंबा चलता है.More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












