
हवा में था स्पाइसजेट का प्लेन, अचानक ढीला हो गया विंडो फ्रेम... अब एयरलाइन ने दी ये सफाई
AajTak
यह घटना मंगलवार को स्पाइसजेट की Q400 विमान में घटी. फ्लाइट जैसे ही हवा में थी, एक यात्री ने विंडो के फ्रेम को अचानक ढीला होते देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन के अंदर की खिड़की का ढांचा बाहर की ओर हिल रहा है.
गोवा से पुणे जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG1080 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. उड़ान के दौरान विमान की एक विंडो फ्रेम अचानक ढीली होकर बाहर की ओर निकल गई, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई. हालांकि, कॉकपिट प्रेशर सामान्य रहा और किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
यह घटना मंगलवार को स्पाइसजेट की Q400 विमान में घटी. फ्लाइट जैसे ही हवा में थी, एक यात्री ने विंडो के फ्रेम को अचानक ढीला होते देखा और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लेन के अंदर की खिड़की का ढांचा बाहर की ओर हिल रहा है.
विमान सुरक्षित उतरा
स्पाइसजेट ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह विंडो फ्रेम कोई स्ट्रक्चरल हिस्सा नहीं था, बल्कि सिर्फ एक कॉस्मेटिक ट्रिम (सजावटी कवर) था, जो खिड़की की छांव को कंट्रोल करने के लिए लगाया गया था. कंपनी ने दावा किया कि इससे विमान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा.
लैंडिंग के बाद ठीक किया गया
एयरलाइन ने बताया कि विमान के पुणे एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करने के बाद तकनीकी टीम ने खराब फ्रेम को सही कर दिया, और मानक रखरखाव प्रक्रिया के तहत आगे की जांच भी की गई.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










