
'हवा में उड़ता किला'... जिस विमान से इंडिया आ रहे पुतिन वो क्यों है खास? जानिए कितनी हाईटेक है सिक्योरिटी
AajTak
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्पेशल विमान IL-96-3000 प्यू अब से कुछ ही घंटों में भारत की सरज़मीं पर लैंड करेगा. यह विमान 'हवा में उड़ता किला' है, जिसके सामने मिसाइलें भी फेल हो जाती हैं. पुतिन की अभेद्य सुरक्षा के लिए भारत में 5-लेयर सुरक्षा कवच तैयार है.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्पेशल विमान अब से चंद घंटे बाद भारत की सरज़मीं पर लैंड करेगा. पुतिन IL-96-3000 प्यू नाम के स्पेशल विमान से आ रहे हैं, जिसे 'हवा में उड़ता किला' कहा जाता है. यह स्पेशल विमान मिसाइलों के सामने भी फेल हो जाता है. पुतिन की सुरक्षा हाईटेक है.
पुतिन सिर से पैर तक ऐसे कपड़े और यंत्रों से लैस होते हैं कि खुद को सुरक्षित कर लेते हैं. वह आसमान में स्पेशल विमान और सड़क पर अपनी स्पेशल कार ओरस सेनात से चलते हैं.
पुतिन का स्पेशल एयरक्राफ्ट IL-96-3000 प्यू अभेद्य सुरक्षा से लैस है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एयरफोर्स वन विमान से किसी भी तरह कम नहीं है. इन दोनों ही विमानों को 'उड़ता हुआ सैन्य मुख्यालय' भी कहा जाता है. पुतिन की कार ओरस सेनात, जिसे दुनिया की सबसे सुरक्षित कार का दर्जा हासिल है, वह भी उनके काफिले के साथ मॉस्को से दिल्ली पहुंच रही है.
5-लेयर सिक्योरिटी...
दिल्ली में पुतिन के लिए 5 लेयर सिक्योरिटी मुस्तैद रहेगी. उनके पास 4 लेयर सिक्योरिटी टीम होती है, जिसमें आधुनिक हथियारों से लैस बॉडीगार्ड, डमी पुतिन और भोजन के सैंपल टेस्ट करने वाले गॉर्ड शामिल हैं. दिल्ली में बाहरी लेयर की सुरक्षा एनएसजी कमांडो संभालेंगे, जबकि एसपीजी, एनएसजी, रॉ, आईबी और दिल्ली पुलिस अपनी-अपनी सुरक्षा लेयर लगाकर रखेंगी.
यह भी पढ़ें: पुतिन के इस दौरे से भारत को क्या-क्या मिलने वाला है? डिफेंस साझेदारी समेत ये 8 डील होंगी सील

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










