
'हल्द्वानी हिंसा में PFI और बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ', BJP सांसद का बड़ा दावा, UP में भी अलर्ट
AajTak
Haldwani Violence मामले में यूपी के पूर्व डीजीपी और बीजेपी सांसद बृजलाल का बयान आया है. उन्होंने आशंका जताई है कि इस हिंसा में PFI और बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ हो सकता है.
उत्तराखंड (Uttarakhand) के हल्द्वानी (Haldwani) में गुरुवार (8 फरवरी) को जमकर हिंसा हुई. अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया. इस दौरान उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी की गई. जिसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए. हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
देखते ही देखते हल्द्वानी का बनभूलपुरा इलाका सुलग उठा. देर शाम पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया. अब इस घटना पर उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी और बीजेपी सांसद बृजलाल का बयान आया है. उन्होंने आशंका जताई है कि हल्द्वानी हिंसा (Haldwani Violence) में PFI और बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ हो सकता है.
बीजेपी सांसद बृजलाल ने किया बड़ा दावा
बीजेपी सांसद बृजलाल ने कहा कि हल्द्वानी की जो घटना हुई है, उसमें सुनियोजित तरीके से हिंसा को भड़काया गया है. इसकी एक विस्तृत जांच होनी चाहिए और ऐसी धाराएं लगानी चाहिए कि आरोपियों को जमानत भी ना मिल पाए. PFI जैसे कट्टरवादी संगठन का हाथ इसके पीछे हो सकता है, क्योंकि पूरी तरीके से प्लानिंग के साथ यह घटना की गई है.
बृजलाल के मुताबिक, हल्द्वानी में जो बवाल हुआ है उसे पूरी तरीके से प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया गया है. इसके पीछे प्रतिबंधित संगठन PFI और बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ हो सकता है. उत्तराखंड पुलिस को पुख्ता तरीके से इसकी जांच करनी चाहिए. जांच में जो दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी धराएं लगाई जाएं. ताकि, उन्हें आसानी से जमानत भी ना मिल पाए.
यूपी में अलर्ट घोषित

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







