
हल्दी-मेहंदी रस्म के बाद बारात निकालने की थी तैयारी, दूल्हा निकला नाबालिग; रोका गया बाल विवाह
AajTak
Chhattisgarh News: महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि नाबालिग बालक के घर में हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी कर ली गई थी. मुंगेली जिला बारात जाने के लिए तैयारी चल रही थी. जिसे समय रहते बारात को रोका गया.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में जिला प्रशासन ने समय रहते एक बाल विवाह को रुकवा लिया. नाबालिग की बारात जिला मुंगेली जाने वाली थी. इससे पहले ही प्रशासन के अधिकारियों ने दूल्हे के माता-पिता को समझाइश देकर विवाह को रुकवा लिया.
मामला पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम भिलौनी का है. मार्कशीट के आधार पर दूल्हे की उम्र 20 साल 9 माह 10 दिन पाई गई है. वही, मुंगेली जिले की बालिका की उम्र के लिए समन्वय किया गया. इसके बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने दूल्हे के माता-पिता को शादी नहीं करने की समझाइश देते हुए कानूनी कार्रवाई से अवगत कराया गया.
दरअसल, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम भिलौनी में होने जा रही शादी में दूल्हे की उम्र कम है. जिस पर कलेक्टर आकाश छिकारा ने बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए हैं. जिस पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र जायसवाल और पुलिस की टीम ने नाबालिग बालक की शादी रुकवाई. विवाह के योग्य नहीं होने पर माता-पिता और परिजनों ने शादी रोकने पर सहमति जताई.
हल्दी-मेहंदी रस्म के बाद बारात निकलने की थी तैयारी
महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल ने बताया कि नाबालिग बालक के घर में हल्दी और मेहंदी की रस्म पूरी कर ली गई थी. मुंगेली जिला बारात जाने के लिए तैयारी चल रही थी. जिसे समय रहते बारात को रोका गया.
बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










