
हलाल सर्टिफिकेट वालों की 'दुकान' UP में क्यों बंद हो गई?
AajTak
UP सरकार ने क्यों बैन किया हलाल सर्टिफिकेशन, विधानसभा चुनावों में किसको चुनना चाहती कोटा की जनता, वर्ल्ड कप की रिकॉर्ड ब्रेकिंग व्यूवरशिप का किसको कितना फायदा, हूती विद्रोहियों के जहाज़ हाइजैक से कैसे प्रभावित होगी शिपिंग लाइन, सुनिए 'दिन भर' में.
बीते हफ्ते के आखिर दिन उत्तर प्रदेश से आई एक खबर ने थोड़ी हलचल कई सेक्टर्स में मचा दी. खबर थी- योगी सरकार ने हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े फूड प्रोडक्ट्स पर बैन लगा दिया. इस बैन के बाद राज्य में हलाल प्रोडक्टस के प्रोडक्शन, स्टोरेज, डिस्ट्रिब्यूशन और बिक्री सब बंद है. हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि एक्सपोर्ट होने वाले प्रोडक्टस को इस बैन के दायरे से बाहर रखा गया. उत्तर प्रदेश की फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानि FSDA की आयुक्त और अपर मुख्य सचिव अनीता सिंह ने ये सूचना जारी की. अनीता सिंह ने कहा कि पहले, हलाल सर्टिफिकेशन सिर्फ मांस वाले उत्पादों तक ही सीमित था. लेकिन आज तेल, चीनी, टूथपेस्ट और मसालों जैसे सभी तरह के उत्पादों को हलाल प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है. लेकिन हलाल सर्टिफाइड चीजें क्या होती है? ये सर्टिफिकेशन कौन और कैसे देता है? सुनिए 'दिन भर' में.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल हुआ क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय फैंस को अगली कुछ रातों तक शायद चैन से सोने न दे. आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का ये मैच डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा था. और व्यूरशिप के सारे रिकार्ड तोड़ते हुए कल मैच से 5 करोड़ 90 लाख दर्शक जुड़े हुए थे.इससे पहले वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली की 50th सेन्चुरी बनने पर प्लेटफॉर्म की व्यूरशिप 4 करोड़ 60 लाख थी. डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के हेड Sajith Sivanandan ने दोनों टीम्स को बधाई देते हुए दर्शकों को शुक्रिया अदा किया. इस व्यूरशिप का डिज़्नी प्लस हॉटस्टार को कितना फायदा होगा, सुनिए 'दिन भर' में.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










