
हर सोमवार आखिर क्यों कम हो जाते हैं कोरोना के केस? क्या कहते हैं एक महीने के आंकड़े
AajTak
भारत इस वक्त कोरोना के कारण सबसे प्रभावित देश है और दुनिया में सबसे ज्यादा केस यहां पर ही आ रहे हैं. अक्सर ये देखा गया है कि हफ्ते के शुरुआत यानी सोमवार को कोरोना के आंकड़े कुछ कम हो जाते हैं, जबकि बाकी दिनों संख्या अधिक रहती है.
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर इस वक्त तबाही मचा रही है. भारत इस वक्त कोरोना के कारण सबसे प्रभावित देश है और दुनिया में सबसे ज्यादा केस यहां पर ही आ रहे हैं. अप्रैल में जिस दूसरी लहर ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू किया, मई में वो और भी घातक हो गई है. मई के शुरुआती दिनों में ही कई दिन ऐसे बीते जहां कोरोना के कुल केस 4 लाख से ज्यादा हुए. हालांकि, आज यानी सोमवार (10 मई) को कुछ केस कम आए हैं. लेकिन अगर बीते लंबे वक्त में आप कोरोना के आंकड़ों पर नज़र डालेंगे, तो अक्सर सोमवार को कोरोना के केस कुछ हदतक कम होते हैं. जिसके बाद मंगलवार और शुक्रवार होते-होते अचानक ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होती है. ऐसे में इसके पीछे क्या खास कारण हैं, वो जानिए...सोमवार को कम क्यों होते हैं कोरोना के केस? आपको बता दें कि देश में इस वक्त करीब ढाई हजार लैब हैं, जहां पर कोरोना के टेस्ट किए जा रहे हैं. कोरोना संकट काल की शुरुआत से अबतक देश में लगातार लैब्स की संख्या बढ़ रही है. औसतन भारत में मौजूदा तारीख में 17 से 19 लाख टेस्ट हर दिन किए जा रहे हैं, लेकिन सोमवार को कम मामले पीछे होने की वजह भी टेस्ट ही हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










