
हर साल 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूम में मनाया जाएगा 17 सितंबर का दिन, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली और वह निजामों के शासन में था. 'ऑपरेशन पोलो' नामक पुलिस कार्रवाई के बाद 17 सितंबर, 1948 को यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हो गया था. क्षेत्र के लोगों की ओर से मांग की गई है कि 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाए.
केंद्र ने मंगलवार को हैदराबाद के लिए बड़ी घोषणा की. इसमें कहा गया है कि हर साल 17 सितंबर का दिन 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को भारत की आजादी के बाद 13 महीने तक हैदराबाद को आजादी नहीं मिली और वह निजामों के शासन में था. 'ऑपरेशन पोलो' नामक पुलिस कार्रवाई के बाद 17 सितंबर, 1948 को यह क्षेत्र निजाम के शासन से मुक्त हो गया था. क्षेत्र के लोगों की ओर से मांग की गई है कि 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाए.
पीटीआई के मुताबिक अधिसूचना में कहा गया है, "अब हैदराबाद को आजाद कराने वाले शहीदों को याद करने और युवाओं के मन में देशभक्ति की लौ जगाने के लिए, भारत सरकार ने हर साल 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है."
बता दें कि जब 15 अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली, तो रजाकारों ने भारत संघ में इसके विलय का विरोध करते हुए हैदराबाद को या तो पाकिस्तान में शामिल होने या मुस्लिम प्रभुत्व बनने का आह्वान किया था. स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र को भारत संघ में विलय करने के लिए रजाकारों के अत्याचारों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी. रजाकार जो कि एक निजी मिलिशिया था, उसने यहां के लोगों पर अत्याचार किए थे और हैदराबाद में तत्कालीन निजाम शासन का बचाव किया था.
17 सितंबर, 1948 को तत्कालीन हैदराबाद राज्य, जो निज़ामों के शासन के अधीन था, को तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद भारत संघ में मिला लिया गया था. नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में हर साल 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया था. इस कार्यक्रम में पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










