
हर महीने 10 अपराधी ढेर! जानिए देश में एनकाउंटरों की कहानी, यूपी-बिहार से आगे है ये राज्य
AajTak
उमेश पाल हत्याकांड के मामले में प्रयागराज पुलिस ने एक और आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. अब जिसका एनकाउंटर हुआ है, उसका नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान था. बताया जा रहा है कि विजय ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी. ऐसे में जानना जरूरी है कि देश में एनकाउंटर पर आंकड़े क्या कहते हैं? पुलिस कब गोली चला सकती है?
प्रयागराज पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड के एक और शूटर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया. आज जिसका एनकाउंटर किया गया, उसका नाम विजय चौधरी उर्फ उस्मान था. पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर में वो घायल हो गया था, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
उमेश पाल की 24 फरवरी को घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हमले में उमेश पाल के दो सिक्योरिटी गार्ड भी मारे गए. उमेश पाल 2005 के राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह थे. राजू पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व सांसद अतीक अहमद हैं, जो अभी गुजरात की जेल में बंद हैं.
उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने इस मामले में अतीक अहमद, उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ, दो बेटे, गुड्डु मुस्लिम और गुलाम के अलावा 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
प्रयागराज पुलिस ने आज जिस विजय चौधरी उर्फ उस्मान का एनकाउंटर किया है, उस पर ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाने का आरोप था. धूमगंज के एसएचओ राजेश कुमार मौर्या ने न्यूज एजेंसी को बताया कि विजय चौधरी को गर्दन, सीने और जांघ में गोली लगी थी. पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान कॉन्स्टेबल नरेंद्र पाल को हाथ में चोटें लगीं हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बहरहाल, विजय के एनकाउंटर पर पुलिस ने जो थ्योरी दी है, उस पर परिवार ने सवाल उठाए हैं. विजय की पत्नी का कहना है कि पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए, क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मैं किसके सहारे जिऊंगी?
हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठे हों. एनकाउंटर पर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं, क्योंकि पुलिस दावा करती है कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पुलिस कब किसी पर गोली चला सकती है? और पुलिस का गोली चलाना कब अपराध माना जाता है? लेकिन उससे पहले जानते हैं आंकड़े क्या कहते हैं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










