
हर महीने मिलेगी 50 हजार रुपये पेंशन, इस सरकारी स्कीम के लिए बचाएं रोज 200 रुपये
AajTak
इस स्कीम में निवेश करने वाले को 80सी के तहत छूट के साथ ही 80 सीसीडी के तहत अतिरिक्त 50,000 रुपये तक की Income Tax छूट भी मिलती है. नेशनल पेंशन स्कीम को लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट माना जाता है. इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट की ओर से ऑपरेट किया जाता है.
सभी चाहते हैं उनका बुढ़ापा आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे. इसके लिए लोग तमाम तरह की स्कीम में अपनी कमाई का एक हिस्सा निवेश भी करते हैं. सरकार भी कई तरह की सेविंग स्कीम चलाती है. ऐसी ही एक सरकारी स्कीम है राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS). ये रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए सबसे अधिक पसंदीदा निवेश ऑप्शन है. इस स्कीम को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट की ओर से ऑपरेट किया जाता है. इसका मतलब है कि ये सीधे तौर पर सरकार (Government) से जुड़ी योजना है. इस स्कीम में आप हर महीने 6,000 रुपये निवेश करके 60 साल की उम्र के बाद 50,000 रुपये की पेंशन पा सकते हैं.
रिटायरमेंट के बाद पेंशन
इस स्कीम में निवेश करने वाले को को 80सी के तहत छूट के साथ ही 80 सीसीडी के तहत अतिरिक्त 50,000 रुपये तक की Income Tax छूट भी मिलती है. नेशनल पेंशन स्कीम को लॉन्ग टाइम इन्वेस्टमेंट माना जाता है. आप नौकरी करते हुए इसमें हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं, जो रिटायरमेंट के बाद आपको पेंशन के रूप में मिलती है.
दो तरह से मिलते हैं पैसे
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में जमा हुए पैसे निवेशक को दो तरह से मिलते हैं. आप जमा रकम का सीमित हिस्सा एक ही बार में निकाल सकते हैं, जबकि दूसरा हिस्सा पेंशन के लिए जमा रहेगा. इस राशि से एन्यूटी (Annuity) खरीदी जाएगी. एन्यूटी खरीदने के लिए जितनी अधिक रकम आप छोड़ेंगे, आपको रिटायर होने के बाद उतनी ही अधिक पेंशन मिलेगी.
नेशनल पेंशन स्कीम में दो तरह के अकाउंट खुलते हैं. पहले प्रकार के अकाउंट को एनपीएस टिअर-1 (NPS Tier-1) कहा जाता है. दूसरे अकाउंट को एनपीएस टिअर-2 (NPS Tier-2) कहा जाता है. टिअर-1 अकाउंट मुख्य तौर पर उन लोगों के लिए है, जिनका पीएफ जमा नहीं होता है और वह रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सिक्योरिटी (Financial Security) चाहते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









