
हर एक मिनट में 3 चालान... नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक दिन में काटे इतने वाहनों के Challan
AajTak
गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने और दुर्घटनाओं, चोटों और मृत्यु की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया. गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ 4,000 से अधिक चालान यानी औसतन 2.7 प्रति मिनट चालान काटे गए.
यूपी में हर साल की तरह इस बार भी नवंबर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया है. इसके चलते नोएडा की गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने हर एक मिनट में करीब तीन चालान काटे. इस कड़ी में गुरुवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ 4,000 से अधिक चालान यानी औसतन 2.7 प्रति मिनट चालान काटे गए.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार भर में ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कुल 4,012 चालान जारी किए गए, जबकि एक दर्जन से अधिक वाहन जब्त किए गए. गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने बुधवार को सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने और दुर्घटनाओं, चोटों और मृत्यु की घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से विशेष अभियान शुरू किया.
आंकड़ों के मुताबिक 4,012 चालानों में से 2,910 (72.53 प्रतिशत) दोपहिया वाहनों के किए गए. इसके बाद 413 नो पार्किंग के लिए, 109 चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं पहनने के लिए और 210 गलत लेन में ड्राइविंग के लिए किए गए. दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए 71 चालान, लाल बत्ती जंप करने के लिए 67, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के लिए 37, मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए 19 और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग के लिए 27 चालान जारी किए गए.
इसके अलावा, वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से 63 लोगों को दंडित किया गया, जबकि नौ वाहनों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण के लिए कार्रवाई की गई. शेष चालान "अन्य" श्रेणी में थे. इनके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए 13 वाहनों को जब्त किया गया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











