
हरीश रावत के करीबी हरीश धामी BJP में होंगे शामिल? कहा- CM धामी के लिए सीट छोड़ने को तैयार
AajTak
हरीश धामी ने साफ कहा है कि अब कांग्रेस के झंडे-डंडे नहीं उठाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि इलाके की जनता ने चाहा तो वे पुष्कर सिंह धामी के लिए धारचूला सीट छोड़ने को तैयार हैं.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर नया इतिहास रच दिया था. वहीं इस हार के बाद से ही उत्तराखंड कांग्रेस में कलह शुरू हो गई है. चुनाव नतीजे आने के बाद हरीश रावत और प्रीतम सिंह पर गुटबाजी के आरोप लग रहे हैं और इन्हीं दोनों को हार का जिम्मेदार बताया जा रहा है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष के नामों का ऐलान होने के बाद हरीश धामी ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं.
हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले हरीश धामी धारचूला से विधायक हैं. उन्होंने बीजेपी नेतृत्व की तारीफ करते हुए कांग्रेस आलाकमान पर तंज कसा था. धामी ने चुनाव हारने के बावजूद पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की तारीफ की थी. हरीश रावत के करीबियों में गिने जाने वाले हरीश धामी ने कहा है कि जिस तरीके से बीजेपी ने चुनाव हारने के बाद भी एक युवा को चेहरा बनाया उसी तरह कांग्रेस को भी युवा चेहरे को आगे करना चाहिए था.
उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि जिन्हें ये दायित्व सौंपा गया है उनसे नाराज नहीं हूं लेकिन अगर ये कहा जा रहा है कि वरिष्ठता क्रम के आधार पर दायित्व दिए गए हैं तो सबसे पहले उनका नाम आना चाहिए था. कांग्रेस के इस फैसले से सिर्फ एक नहीं बल्कि कई विधायक नाराज हैं और जल्द ही बैठक कर इस संबंध में फैसला लेंगे. हरीश धामी ने ये भी साफ किया कि कांग्रेस के झंडे-डंडे अब नहीं उठाएंगे. कांग्रेस ने हमारे साथ नाइंसाफी की है. धामी ने अलग पार्टी बनाने की भी बात कही है.
ये भी पढ़ें- करण महारा को मिली उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, धामी को हराने वाले कापड़ी को भी मिला इनाम
हरीश धामी ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर उनके क्षेत्र की जनता चाहेगी तो वे पुष्कर सिंह धामी के लिए भी सीट छोड़ने को तैयार हैं. धारचूला से कांग्रेस के विधायक हरीश धामी पार्टी नेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं और सीधे-सीधे सूबे में पार्टी की हार के लिए प्रभारी देवेंद्र यादव को जिम्मेदार बता रहे हैं.
उन्होंने साफ कहा है कि देवेंद्र यादव की वजह से कांग्रेस चुनाव हारी. आलाकमान को चाहिए था कि जब प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल को हटाया गया तो उससे पहले प्रदेश प्रभारी को हटाया जाता. लेकिन प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाया गया. अब जब प्रदेश अध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के उपनेता की घोषणा हो चुकी है तो हरीश धामी अपनी उपेक्षा से काफी नाराज हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










