
हरियाणा: सड़क हादसे में युवक की मौत, पुर्तगाल से अंबाला आया था परिजनों से मिलने
AajTak
हरियाणा के अंबाला में एक व्यक्ति पुर्तगाल से अपने परिजनों से मिलने आया था. लेकिन सड़क हादसे ने उसकी जान ले ली. व्यक्ति पिछले 4 वर्षों से पुर्तगाल में रह रहा था और 8 जनवरी को उसे वापस लौटना था.
हरियाणा के अंबाला जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है कि व्यक्ति स्कूटर से घर लौट रहा था, तभी पीछे से आई कार ने उसे टक्कर मार दी. जिससे उसकी जान चली गई. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार सवार की तलाश कर रही है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने सोमवार को बताया कि यहां एक 32 साल के आदमी की अपने स्कूटर से घर लौटते समय कार से टक्कर लगने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार शाम को हुई. पीड़ित, संजीत कुमार, अपने घर जा रहा था, तभी उसकी दोपहिया गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी. टक्कर से वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
यह भी पढ़ें: इतना भयंकर हादसा कि राख बन गईं लाशें! यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक्सीडेंट के बाद अब शवों की पहचान बनी मुसीबत
4 साल से पुर्तगाल में रह रहा था शख्स
पुलिस ने बताया कि उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद कार ड्राइवर भाग गया. पुलिस ने बताया कि संजीत पिछले चार सालों से पुर्तगाल में रह रहा था और दो महीने पहले अपने परिवार से मिलने अंबाला कैंट आया था.
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में संजीत के पिता बजरंग लाल ने बताया कि उनके बेटे को 8 जनवरी को पुर्तगाल लौटना था. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










