
हरियाणा: युवकों के गंदे कमेंट से छात्राएं परेशान, स्कूल में जड़ा ताला और सड़क कर दिया जाम
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में एक स्कूल की छात्राओं ने मनचलों के गंदे कमेंट से परेशान होकर स्कूल में ताला जड़ दिया. इतना ही नहीं छात्राओं ने कार्रवाई नहीं होने पर प्रदर्शन करते हुए सड़क को भी जाम कर दिया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
हरियाणा के सोनीपत में मनचलों के गंदे कमेंट से तंग होकर स्कूली छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया. घटना आगवानपुर गांव के एक स्कूल की है. बताया जा रहा है कि गांव के ही 4-5 युवक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं पर गंदे कमेंट करते हैं और जब इसका विरोध किया गया तो छात्राओं और टीचरों के साथ मारपीट की गई.
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों और छात्राओं ने स्कूल में ताला जड़ दिया और सड़क पर जाम लगा दिया. सड़क जाम होने के बाद गन्नौर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ग्रामीण और छात्राओं को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद जाम खत्म हुआ.
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही 4 से 5 युवक गांव में नशे का कारोबार करते हैं और आने-जाने वाली स्कूली छात्राओं पर गंदे कमेंट करते हैं. लोगों ने कहा कि आरोपियों के घर पर शिकायत की गई तो समझौता हो गया था लेकिन शाम को जब छात्राएं घर जा रही थी तो उनके साथ मारपीट की गई और बीच-बचाव करने वाले टीचरों को भी पीटा गया.
मौके पर पहुंचे गन्नौर थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा ने शिकायत दी है जिसमें उसने कहा है कि चार-पांच युवक लड़कियों पर गंदे कमेंट करते हैं. शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा. छात्राओं और ग्रामीणों को पता नहीं था कि आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










