
'हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म...', '120 बहादुर' के विरोध में अहीर नेताओं का पैदल मार्च, NH-48 पर लगा भीषण जाम
AajTak
अहीर समाज के लोगों ने रविवार को गुरुग्राम के खेड़की टोल से दिल्ली बॉर्डर तक फिल्म '120 बहादुर' पैदल मार्च निकाला, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर भीषण जाम लग गया. अहीर नेताओं ने फिल्म के नाम में बदलाव और हरियाणा में रिलीज पर रोक की मांग की है. अहीर समाज का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक शहीदों का अपमान करता है.
फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' के खिलाफ अहीर समाज के लोगों ने खेड़की दौला टोल से दिल्ली बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला, जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग 48 (एनएच-48) पर जयपुर से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर रविवार को भीषण जाम लग गया. वहीं, एक अहीर नेता ने कहा कि वह इस फिल्म को हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे.अहीर समाज का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक शहीदों का अपमान करता है और '120 वीर अहीर' से बदला जाना चाहिए.
प्रदर्शनकारी सुबह खेड़की दौला टोल से पैदल मार्च शुरू कर दिल्ली बॉर्डर की ओर बढ़े. इस दौरान सैकड़ों अहीर नेता और समर्थक नारों के साथ सड़क पर उतर आए, जिससे एनएच-48 पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. जाम की लंबाई इतनी थी कि जयपुर से आने वाले वाहन घंटों फंसे रहे. टोल प्लाजा को भी प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध कर दिया, जिससे टैक्स संग्रह प्रभावित हुआ.
'हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे फिल्म'
अहीर नेता अरुण यादव ने कहा कि आज हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं. हम फिल्म निर्माता और निर्देशक को चेताना चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस फिल्म का नाम बदलें. वरना इस फिल्म को हरियाणा में तो रिलीज नहीं होने देंगे.
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म निर्मता अहीरों की शहादत को दिखाए उन शहीद परिवारों से बातचीत करे नहीं तो सरकार इस फ़िल्म को बैन करे वरना हम किसी भी सूरत में फ़िल्म को सिनेमा हॉल में रिलीज नही होने देंगे.'
वहीं, जाम के कारण हजारों वाहन चालकों को असुविधा झेलनी पड़ी. कई लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि नेशनल हाईवे पर इतने बड़े पैमाने का पैदल मार्च निकालने की परमिशन किसने दी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










