
हरियाणा में चुनाव से पहले JJP को बड़ा झटका, 2 दिन में 4 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
AajTak
हरियाणा में चुनाव के ऐलान के साथ ही जननायक जनता पार्टी (JJP) में भगदड़ मची हुई है. JJP से पिछले 2 दिन में 4 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसमें ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, अनूप धानक और राम करण कला का नाम शामिल है.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, सूबे में 1 अक्टूबर को एक ही फेज में 90 सीटों पर चुनाव होंगे और 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे. चुनाव के ऐलान के साथ ही जननायक जनता पार्टी (JJP) में भगदड़ मची हुई है. JJP से पिछले 2 दिन में 4 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इसमें ईश्वर सिंह, देवेंद्र बबली, अनूप धानक और राम करण कला का नाम शामिल है.
बता दें कि हरियाणा के टोहाना से जेजेपी विधायक और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने आज पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दिया है, उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को एक पत्र के जरिए अपना इस्तीफा सौंप दिया है.
एक दिन पहले ही पार्टी के एक और विधायक और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ ही रामकरण काला ने भी पार्टी छोड़ दी है.
इसके अलावा जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है. ईश्वर सिंह ने कैथल की गुहला विधानसभा सीट से 2019 में जजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी. विधायक ईश्वर सिंह ने JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को अपना इस्तीफा सौंपा है.
क्या है हरियाणा का सियासी समीकरण?
बता दें कि सूबे की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी काबिज है. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 36.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. तब कांग्रेस को 28.2 फीसदी वोट मिले थे और पार्टी 31 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थी. दुष्यंत चौटाला की नई-नवेली जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) 14.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीतने में सफल रही थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










