
हरियाणा में चुनाव पास कांग्रेस को कलह से कैसी आस! कार्यकर्ताओं में लट्ठमलठ, हाईकमान बेबस
AajTak
कुमारी शैलजा ने कोऑर्डिनेटर को बाहरी बताकर मुद्दा पार्टी हाईकमान के समक्ष उठाया है. अभी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है. हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में सोमवार को पर्यवेक्षक के सामने हुई बैठक में हंगामे के अगले दिन कांग्रेसी करनाल व यमुनानगर के जगाधरी में आपस में भिड़ गए.
हरियाणा चुनाव की देहरी लांघने को तैयार है. ऐसे में सभी मौजूदा राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति को धरातल पर उतारने में व्यस्त हैं तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है. हाल यह है कि पिछले दस साल से बगैर हाथ पैर के काम चला रही कांग्रेस अब निकट आते चुनाव के समय भी जिला और ब्लॉक इकाइयों के गठन की राह में बड़ी गुटबाजी की बाधा का सामना कर रही है. ऐसे समय में कांग्रेस आला कमान की तटस्थता हालत को और गंभीर बना रही है.
कांग्रेस की कमान भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के पास हरियाणा कांग्रेस की कमान इस समय पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेमे के पास है. हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान हुड्डा खेमे से ही है. हरियाणा कांग्रेस के बाकी गुट इस समय हुड्डा खेमे के विरोध में एकजुट हो गए हैं. भूपेंद्र हुड्डा के साथ उनके राज्यसभा सदस्य पुत्र दीपेंद्र हुड्डा भी है. इसलिए विरोधी गुट इन्हे पिता पुत्र का गुट कह रहे हैं.
विरोधी गुट नारा दे रहे हैं कि पिता पुत्र की राजनीति नही चलेगी. विरोधी गुटो में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सेलजा और विधायक किरण चौधरी शामिल है. भूपेंद्र हुड्डा के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए इन तीनो नेताओ ने गठजोड़ कर लिया है. राजनीतिक हलकों में इस गठजोड़ को एस आर के कहा जा रहा है.
समर्थक आपस में कर रहे गाली-गलौज पार्टी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए जिलों के दौरे कर रहे ऑब्जर्वरो के सामने हुड्डा और एस आर के गुट के समर्थक आपस में गाली गलौज के साथ लात घुसो से भिड़ रहे है. ऑब्जर्वर गो बैक व नकली समर्थक वापस जाओ के नारे लगे. संगठन की बैठक में नहीं बुलाने पर विरोध हुआ. कांग्रेस हुड्डा बाप-बेटा व उदयभान और सुरजेवाला, सैलजा व किरण चौधरी के दो गुटों में बंट चुकी है.
वापस जाओ के नारे लगे कुमारी शैलजा ने कोऑर्डिनेटर को बाहरी बताकर मुद्दा पार्टी हाईकमान के समक्ष उठाया है. अभी हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है. हिंसार, जींद और कुरुक्षेत्र में सोमवार को पर्यवेक्षक के सामने हुई बैठक में हंगामे के अगले दिन कांग्रेसी करनाल व यमुनानगर के जगाधरी में आपस में भिड़ गए. करनाल में तो लात-घूसे भी चले जबकि जगाधरी में गाली-गलौज व हाथापाई हुई. ऑब्जर्वर गो बैक व नकली समर्थक वापस जाओ के नारे भी लगे.
करनाल के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मारपीट पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गुट के समर्थकों और राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा व विधायक किरण चौधरी के समर्थकों में हुई. हुड्डा ग्रुप के विरोधियों ने बैठक में नहीं बुलाने का आरोप लगा नारेबाजी की तो हुड्डा गुट के इंद्री से पूर्व विधायक राकेश कंबोज वहां पहुंच गए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






