
हरियाणा में गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन, NIA ने चौटाला गांव में डाली रेड, कई हथियार बरामद
AajTak
गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए एनआईए ने हरियाणा के सिरसा में छापेमारी की. ये छापेमारी चौटाला गांव और तख्तमल में डाली गई. चौटाला गांव में छोटू भाट और तख्तमल में जग्गा बराड़ के घर पर छापेमारी की गई. इस दौरान एजेंसी ने कई हथियार भी बरामद किए.
हरियाणा के सिरसा जिले में गैंगस्टरों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का एक्शन जारी है. सिरसा के दो गावों में एनआईए की टीम ने छापेमारी की. मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे एजेंसी के इंस्पेक्टर अमित चौबे के नेतृत्व में चौटाला गांव में गैगस्टर छोटू भाट के घर रेड डाली. इस दौरान एनआईए ने वॉकी-टॉकी समेत कई हथियार भी बरामद किए.
एनआईए ने सिरसा के चौटाला गांव और तख्तमल में छापेमारी की. पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवीलाल और पूर्व सीएम ओपी चौटाला के गांव चौटाला गांव में गैंस्टर छोटू भाट के रेड डाली गई. इस दौरान छोटू के घर से एनआईए ने 2 वॉकी-टॉकी, 32 बोर रिलॉल्वर और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए. छोटू भाट जेल में सजा काट रहा है और इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर है, लेकिन रेड के वक्त वो खुद घर पर नहीं था.
जग्गा के घर से कई लोग हिरासत में
इसके बाद सुबह करीब 3.30 बजे NIA की टीम गांव तख्तमल पहुंची और गैंगस्टर जग्गा बराड़ के घर पर रेड की. जग्गा बराड़ के घर से NIA की टीम ने काफी मात्रा में असलहा बरामद किए. इस दौरान जग्गा बराड़ घर से फरार हो गया. NIA की टीम ने जग्गा बराड़ के घर से 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है. इस मामले में सिरसा पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया.
जग्गा बराड़ के घर से भी कई हथियार बरामद
जग्गा बराड़ के घर से टीम को 315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की बंदूक, 315 बोर के 2 देशी कट्टे और 315 बोर के 127 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. सिरसा के इन दोनों गांव पर रेड डालने के लिए 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










