
हरियाणा में कांग्रेस की नई टीम तैयार, राव नरेंद्र बने प्रदेश अध्यक्ष... भूपेंद्र हुड्डा को भी मिली अहम जिम्मेदारी
AajTak
कांग्रेस ने हरियाणा में राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष (PCC) और भूपिंदर सिंह हुड्डा को विधान सभा दल (CLP) नेता नियुक्त किया है. 20 वर्षों से चले आ रहे जाट–दलित समीकरण को तोड़ा गया है. यह बदलाव पार्टी की नए समीकरणों की दिशा में एक बड़ी रणनीति मानी जा रही है.
कांग्रेस ने हरियाणा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है, जिसमें राव नरेंद्र सिंह को नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष और भूपिंदर सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधान सभा दल (CLP) नेता नामित किया गया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की मंजूरी के बाद यह फेरदबल किया गया है.
इस नियुक्ति के साथ ही लगभग 20 सालों से चले आ रहे जाट (Jat) – दलित (SC) समीकरण में बदलाव आया है. कांग्रेस के पुराने राजनैतिक समीकरणों में अक्सर शीर्ष पदों पर जाट और दलित की जोड़ी होती थी, लेकिन इस बार पार्टी ने जाट CLP + दलित PCC की पुरानी फॉर्मूला को तोड़ते हुए जाट नेतृत्व को ही दोनों पद सौंपे हैं.
यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस राज में दोगुना हुआ कमीशन, 33000 करोड़ के बिल पेंडिंग...', ठेकेदारों ने CM सिद्धारमैया को लिखी चिट्ठी
नया संयोजन यह संकेत देता है कि पार्टी अब ओबीसी और अन्य समुदायों को ध्यान में रखते हुए समीकरण बदलने का प्रयास कर रही है.
पिछले एक साल से हरियाणा कांग्रेस में PCC और CLP पदों को नहीं भरा गया था. विधानसभा चुनावों के बाद यह दोनों पद रिक्त थे. पार्टी ने कई बैठकों और सर्वेक्षणों के बाद यह फैसला लिया.
भूपिंदर हुड्डा का नाम पहले से ही CLP नेता के रूप में सामने आ रहा था. 37 कांग्रेस विधायकों में से अधिकांश ने उन्हें इस पद के लिए समर्थन दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










