
हरियाणा में आज एंट्री करेगी राहुल गांधी की यात्रा, 24 को दिल्ली में 'शक्ति प्रदर्शन', 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान
AajTak
राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा अब तक 2,800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी है. राजस्थान में चल रही यह यात्रा अब 21 दिसंबर से हरियाणा में घूमेगी. इसके बाद यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में पहुंचेगी. यहां यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को बुला लिया है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेंगे. यहां तीन दिन चलने के बाद यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी. यहां कांग्रेस अपनी ताकत दिखाएगी, इसके लिए पार्टी ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों, सांसदों, पीसीसी, सीएलपी, विधायकों और अन्य शीर्ष नेताओं को 24 दिसंबर के लिए दिल्ली बुलाया है. वहीं इससे पहले 21 दिसंबर को सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की दिल्ली में बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा और इस पर आईं प्रतिक्रिया पर भी चर्चा होगी.
हरियाणा के नूंह में प्रवेश करेगी यात्रा
पीटीआई के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा अपने 105वें दिन बुधवार को नूंह के मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश करेगी फिर रात में अकेदा में रुकने से पहले अनाज मंडी, नसीरबास और भादस नगीना से गुजरेगी. गुरुग्राम में सोहना स्थित आंबेडकर चौक पर शाम का विश्राम करने से पहले नूंह में घसेरा गांव से गुजरेगी. यहां यात्रा के पहले चरण का समापन 23 दिसंबर को होगा.
पीटीआई के मुताबिक जारी कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार को यात्रा का रात्रि विश्राम बल्लभगढ़ मोड़ के पास लखवास सोहना में होगा. शुक्रवार सुबह यात्रा हरचंद पुर, बल्लभगढ़-सोहना मार्ग से शुरू होगी और पाखल गांव, पाली चौक से होते हुए गुजरेगी. यात्रा रात को फरीदाबाद में ही रुकेगी. दूसरे चरण में, यात्रा छह जनवरी को यूपी से फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी फिर पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी.
बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में करेंगी एंट्री
पीटीआई के मुताबिक कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने मंगलवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 दिसंबर की सुबह बदरपुर बॉर्डर होते हुए दिल्ली में प्रवेश करेगी. दिल्ली में इस यात्रा में 25,000 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं. चौधरी ने कहा,‘यात्रा में सिर्फ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि और भी लोग इसमें शामिल होकर अपना समर्थन देंगे.’ उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की मियाद 18 दिसंबर को खत्म हो गई तथा ऑनलाइन पंजीकरण 23 दिसंबर तक जारी रहेगा और इसके लिए पार्टी की ओर से एक ‘लिंक’ साझा किया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










