
हरियाणा: मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने ही चाकू गोदकर युवक का कर दिया कत्ल
AajTak
हरियाणा के फतेहाबाद में मामूली विवाद के बाद दोस्तों ने ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. हत्या की ये पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों में साफ तौर पर दिख रहा है कि 8-10 युवकों ने एक साथ मिलकर यूपी के रहने वाले रवि पर हमला कर दिया.
हरियाणा के फतेहाबाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है. मामूली कहासुनी के बाद यूपी के रहने वाले युवक को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था. ये पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
इस घटना को शनिवार देर रात मॉडल टाउन के राम पार्क में कुछ लोगों ने अंजाम दिया. पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में तीन नामजद युवकों सहित 7-8 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. मृतक का नाम रवि है जो यूपी के फतेहपुर का रहने वाला था. रवि अपने कुछ अन्य साथियों के साथ फर्नीचर बनाने का काम करता था.
रवि की दोस्ती वार्ड नम्बर 10 के कुछ युवकों के साथ थी. दो दिन पहले इन युवकों से पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी हो गई थी. रवि जिस ठेकेदार पवन के पास काम करता था उसने बताया कि शनिवार की शाम को रवि खाना खाकर सैर के लिए निकला था.
इसी दौरान रामबाग पार्क के पास कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई. इसके बाद झगड़ा करने वाले युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मॉडल टाउन पार्क के पास बुला लिया. 8-10 युवक मौके पर आ गए और सभी युवक रवि के पीछे दौड़ने लगे और उसे पकड़ कर पीटने लगे.
इसी दौरान एक युवक ने रवि के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया और जब वो घायल हो गया तो सभी मौके से फरार हो गए. रवि को अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की. मृतक रवि अपने पांच अन्य साथियों के साथ दो महीने पहले 26 अप्रैल को अपने गांव से ठेकेदार पवन के बुलाने पर यहां आया था. रवि अक्सर शाम को 7 बजे काम खत्म करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मिलकर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहता था लेकिन दोस्तों के बीच कहासुनी ने उसकी जान ले ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










