
हरियाणा-पंजाब के इन इलाकों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या है अपडेट
AajTak
पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बरसात ने हालात बिगाड़ दिए हैं. ऊपर से उतरता पानी मैदानी नदियों को उफान पर ला रहा है और खेत-खलिहान डूब रहे हैं. ऐसे में पंजाब-हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भारी बारिश के नए अलर्ट ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.
पहाड़ी इलाकों में मौसमी तबाही जारी है लेकिन मैदानी इलाके इससे अछूते नहीं हैं. पहाड़ों का पानी नीचे आकर नदियां का जलस्तर बढ़ा रहा है, जो बाढ़ का संकट पैदा कर रहा है. कश्मीर से लेकर हिमाचल-उत्तराखंड में तो बारिश से तबाही हो ही रही है, राजस्थान-पंजाब से हरियाणा में भी ये सिलसिला जारी है.
पंजाब के 9 जिलों में लगभग एक हजार से अधिक गांव बाढ़ की कगार पर हैं. राज्य में करीब 3 लाख एकड़ खेती वाली जमीन पर पानी भर चुका है. फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. परेशानी की बात ये है कि राज्य के कई इलाकों में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. हरियाणा के भी कुछ इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी बरसात का येलो अलर्ट है.
पंजाब-हरियाणा के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 घंटों में (सुबह 7 बजे से) पंजाब के चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, रूपनगर, एसएएस नगर, शहीद भगत सिंह नगर और हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर के मौसम पर अपडेट
मौसम विभाग दिल्ली के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में सुबह के समय बिजली-गरज के साथ तूफान, मध्यम से भारी बारिश और दोपहर तक बिजली के साथ गरज-तूफान और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा नोएडा में भी बिजली-तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं. सामान्यतः बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










