
हरियाणा चुनाव: AAP के साथ गठबंधन के लिए कांग्रेस ने बनाई मिनी कमेटी, सीट शेयरिंग पर बनेगी बात?
AajTak
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए गठबंधन साथी AAP के साथ सीट शेयरिंग पर अहम बैठक की गई. आम आदमी पार्टी ने राज्य में 20 विधानसभा सीटों की मांग की है. अब हालिया मीटिंग में कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है, जो गठबंधन के तमाम पहलुओं पर गौर करेगी.
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को देखने के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी राज्य में गठबंधन से संबंधित तमाम पहलुओं को देखेगी और पार्टी हाई कमान को एक रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर संभावित रूप से तय होगा कि AAP को राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी जा सकती है. आम आदमी पार्टी ने राज्य में 20 सीटों की मांग रखी है.
हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी से सत्ता छीनने की कांग्रेस की कोशिशों में कार्य समिति की पहली बैठक महज एक शुरुआती वार्म अप साबित हुई थी. इस बैठक के बाद ऐसे संकेत मिले थे कि पार्टी को गठबंधन की दुविधा से निपटने में कई मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
कांग्रेस के सत्ता में आने की उम्मीदों के साथ पार्टी के लिए राज्य में सीट शेयरिंग बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है. बताया जा रहा है कि सीईसी की पहली मीटिंग के दौरान पार्टी के टॉप नेताओं ने आम आदमी पार्टी की तरफ से एक संभावित लिस्ट पेश की, जिसमें गठबंधन में 20 सीटों की मांग की गई थी.
एक वरिष्ठ नेता की मानें तो आम आदमी पार्टी ने उस एक लोकसभा सीट के आधार पर 20 सीटों की मांग रखी है, जो कि उन्हें लोकसभा चुनाव में मिली थी. कांग्रेस नेता के मुताबिक, इसलिए आम आदमी पार्टी मानती है कि उन्हें विधानसभा सीटों का बराबरी का हिस्सा मिलना चाहिए.
हालांकि, कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि AAP को 20 सीटें तो नहीं दी जा सकती, और इंडिया गठबंधन के तर्क पर तो कतई ऐसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि INDIA गठबंधन एक राष्ट्रीय गठबंधन है, न कि स्थानीय. पार्टी हाई कमान भी यह मानता है कि आम आदमी पार्टी के साछ गठबंधन को लेकर निष्पक्षता बरती जानी चाहिए.
राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि यह देखा जाए कि क्या उनके साथ काम करने के लिए कुछ गुंजाइश है. उन्हें यह भी कहा गया कि INDIA गठबंधन के हिस्से के रूप में कुछ सीटें देने का रास्ता खोजें. यह गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन असफल रहा है. दोनों दलों के बीच अक्सर तनाव देखा गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










