
हरियाणा: गठबंधन में कांग्रेस 7 सीट देने को तैयार, AAP ने रखी 10 की डिमांड, क्या विनेश-बजरंग भी होंगे उम्मीदवार?
AajTak
आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 सीटों का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट लड़ी थी. इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इस आधार पर आप चाहती है कि उसे विधानसभा में 10 सीटें मिले.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्तूबर को मतदान होना है. सभी पार्टियां रणनीति बनाने और कैंडिडेट का नाम फाइनल करने में जुटी हुई हैं. लेकिन सभी की नजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर है. इस गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियां लगातार बैठकें कर रही हैं. कई राउंड की मीटिंग हो चुकी है. लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर पेच फंसा हुआ है. विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चुनाव लड़ने की भी चर्चा है.
जानें गठबंधन में क्यों हो रही 'दिक्कत' सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस ने 7 सीटों का ऑफर दिया है. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक सीट लड़ी थी. इस लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें आती हैं. इस आधार पर आप चाहती है कि उसे विधानसभा में 10 सीटें मिले.
कई राउंड की हो चुकी है बातचीत आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के साथ पार्टी नेताओं की तीन-पांच राउंड की बातचीत हुई है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बैठकें की हैं. अब माना जा रहा है कि वेणुगोपाल कल भी आप सांसद के साथ बैठक कर सकते हैं. आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि गठबंधन पर आखिरी फैसला अरविंद केजरीवाल करेंगे. खबर है कि केसी वेणुगोपाल और राघव चड्ढा के बीच तीसरे चरण की मुलाकात कल (बुधवार) संभव है.
कांग्रेस ने बनाई कमेटी हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को देखने के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी बनाई है. यह कमेटी राज्य में गठबंधन से संबंधित तमाम पहलुओं को देखेगी और पार्टी हाई कमान को एक रिपोर्ट सौंपेगी. इस रिपोर्ट के आधार पर संभावित रूप से तय होगा कि AAP को राज्य विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें दी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट पर लगी मुहर! कल हो सकता है उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
CEC की बैठक में क्या हुआ

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










