
हरियाणा के राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक CM बने रहेंगे नायब सैनी
AajTak
हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से की थी. इस सिफारिश को राज्यपाल ने मान लिया है और विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब अगली सरकार बनने तक नायब सिंह सैनी कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे.
हरियाणा राज्यपाल ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. दरअसल, हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने को मंजूरी दे दी थी. इसके बाद कैबिनेट ने राज्यपाल से भी हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी.
हरियाणा कैबिनेट ने हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय से की थी. इस सिफारिश को राज्यपाल ने मान लिया है और विधानसभा भंग करने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है, "भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 के खण्ड (2) के उप खण्ड (ख) द्वारा मुझे प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए मैं बंडारु दत्तात्रेय, राज्यपाल हरियाणा द्वारा विधानसभा का तत्काल विघटन करता हूं."
जानें क्यों कैबिनेट भंग करेंगे सीएम सैनी
हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था. संवैधानिक रूप से छह महीने में एक बार विधानसभा सत्र बुलाना जरूरी है. इसलिए सरकार के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना जरूरी है. ऐसे में इस संवैधानिक संकट टालने के लिए मुख्यमंत्री को राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी. विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतराल नहीं होना चाहिए.
संवैधानिक संकट टालने के लिए मुख्यमंत्री को राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी. संविधान के अनुच्छेद 174 (1) में स्पष्ट उल्लेख है कि विधानसभा के दो सत्रों के बीच छह महीने से ज्यादा का अंतराल नहीं होना चाहिए.
हरियाणा में एक ही चरण में होना है मतदान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










