
हरियाणा के छोरे ने जापान की लड़की से की शादी, विदेशी दुल्हन बोली- 'नमस्ते इंडिया, मैं...'
AajTak
हरियाणा के सुनील और जापान की रेयोको शादी सुर्खियों में है. दोनों की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और प्यार में तब्दील हो गई. फिर सुनील और रेयोको ने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए हिंदू रीति रिवाज से शादी करने का फैसला किया. लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए उत्सुक हैं.
कहते हैं सच्चा प्यार न तो सरहदें देखता है और न ही धर्म या जाति. ऐसा ही कुछ हुआ है हरियाणा में झज्जर के सुनील यादव (36 साल) और जापान की रेयोको ओकामोतो के बीच. झज्जर का छोरा विदेशी बहू लेकर आया है. दोनों ने झज्जर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की रस्में निभाईं. इस शादी से परिजन बेहद खुश हैं.
दोनों की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी.
गौरतलब है कि सुनील सिंगापुर की राकुटन कंपनी में ए. आई. इंजीनियर है. उसकी नई नवेली दुल्हन भी सिंगापुर में ही काम करती है. दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और प्यार में तब्दील हो गई.
जापान में सेलिब्रेट की जाएगी दोनों की शादी
सुनील ने बताया कि उनके परिवार ने दोनों की शादी के लिए हामी भरी और रेयोको ओकामोतो हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के लिए उनके साथ चली आई. सुनील का कहना है कि मई में जापान में भी उनकी शादी को सेलिब्रेट की जाएगी. उधर, सुनील और रेयोको की शादी में डीजे की धुन पर वर पक्ष और वधू पक्ष की महिलाएं जमकर थिरकीं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










