
'हरियाणा की BJP सरकार ने 10 साल में दी डेढ़ लाख लोगों को सरकारी नौकरी, कांग्रेस करती थी पक्षपात', बोले CM सैनी
AajTak
सीएम सैनी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 1.50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ भर्तियां चल रही हैं, लेकिन चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण उनका परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाएगा.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि भाजपा अपने वादों को पूरा करती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान कई जन कल्याणकारी फैसले लिए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में रहते हुए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही, जबकि भाजपा ने अपने वादों को पूरा किया.
भाजपा हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, जिसके लिए 1 अक्टूबर को मतदान होना है और नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. रोहतक में पार्टी के राज्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है.
10 साल में दी 1.50 लोगों को सरकारी नौकरी- सैनी
भाजपा सरकार द्वारा समान विकास किए जाने का दावा करते हुए सैनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं का विश्वास उठ गया था, क्योंकि नौकरियां देने में पक्षपात किया जाता था. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान 1.50 लाख से अधिक लोगों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ भर्तियां चल रही हैं, लेकिन चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण उनका परिणाम चुनाव के बाद घोषित किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में होगा बदलाव? BJP-INLD ने उठाई मांग
उन्होंने कहा कि सरकार ने योग्यता के आधार पर भर्तियां की हैं, जिससे गरीब परिवारों के लोगों को नौकरी मिली है.सैनी ने हाल ही में सरकार के उस फैसले का भी जिक्र किया जिसके तहत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. उन्होंने कहा, 'विपक्ष इस फैसले से घबराया हुआ है. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह कोई घोषणा नहीं है, बल्कि हमारी सरकार ने इसे लागू किया है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










