
हरियाणा की सांप्रदायिक हिंसा से किसका सियासी भला होगा?
AajTak
हरियाणा के मेवात-नूंह में हुए हिंसक झड़प में जानमाल का कितना नुक़सान हुआ, शांति बहाली के लिए सरकार क्या कर रही है, पीएम मोदी ने एनडीए के सांसदों के साथ बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा की, आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मिली जगह? सुनिए 'आज का दिन' में.
क़रीब छह महीने पहले की बात है. 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में लोहारू के पास एक जली हुई बोलेरो में दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर और जुनैद के तौर पर हुई थी. इन दोनों की हत्या का आरोप बजरंग दल के प्रांत प्रमुख मोनू मानेसर पर लगा था. हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों को मेवात इलाके में होने वाली भगवा यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया था.
इस यात्रा में मोनू मानेसर के आने की संभावना से से नाराज मेवात के स्थानीय लोगों ने कल जमकर बवाल काटा. दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसके चलते इलाक़े में ज़बरदस्त तनाव का माहौल है. इस साम्प्रदायिक हिंसा की आंच नूंह के अलावा आसपास के ज़िलों में भी देखी गई. इस घटना में जानमाल का कितना नुक़सान हुआ है, शांति बहाली के लिए वहां सरकार किस तरह प्रयास कर रही है और हिंसा से किसका सियासी भला होगा? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------------------------------------------------------------- हरियाणा के पड़ोसी दिल्ली में संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. और चल क्या रहा है हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. इस बीच आज लोकसभा में दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 पेश किया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसे संसद के निचले सदन में पेश करेंगे. आपको याद होगा दिल्ली सरकार के अधिकारियों के तबादले और तैनाती के नियंत्रण का अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को दिया था. लेकिन केंद्र ने एक अध्यादेश लाकर कोर्ट का ये फैसला पलट दिया था. उसी अध्यादेश को क़ानून का शक्ल दिए जाने की तैयारी है. वहीँ प्रधानमंत्री मोदी ने कल एक बैठक की दिल्ली में ही. उन्होंने एनडीए के सांसदों के साथ ये बैठक की थी. किन राज्यों के सांसद इसमें शामिल थे और प्रधानमंत्री ने उनके साथ क्या गुफ़्तगू की और दिल्ली सर्विसेज़ बिल आर्डिनेंस से किन मायनों में अलग है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
------------------------------------------------------------------ वेस्टइंडीज़ के साथ टीम इंडिया का तीसरा और आखिरी वनडे मैच है आज. शाम 7 बजे से त्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जायेगा. और दूसरा ये कि 18 अगस्त से आयरलैंड के साथ शुरू हो रही टी-20 सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.पीठ की चोट की वजह से टीम से बाहर तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. पिछले साल सितंबर में उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और इस दौरे के लिए वो टीम इंडिया के कप्तान बनकर वापसी कर रहे हैं. तो इस टीम सिलेक्शन के साथ इंडिया-वेस्टइंडीज़ वनडे मैच पर बातचीत 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









