
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला, गुरुग्राम में हुई कई राउंड फायरिंग
AajTak
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर जानलेवा हमला हुआ है. गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस हमले में राहत की बात ये है कि राहुल को गोली नहीं लगी है. पुलिस जांच में जुट गई है.
हरियाणवी और बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के SPR रोड पर अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस हमले में राहत की बात ये है कि राहुल को गोली नहीं लगी है. पुलिस जांच में जुट गई है.
बिजनेस घराने से संबंध रखने वाले फाजिलपुरिया सिंगर के साथ-साथ रैपर भी हैं. उन्हें हरियाणवी गानों को गाने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं. उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 'कपूर & सन्स' के 'लड़की ब्यूटीफुल' गाने से खासी पहचान मिली. इसके अलावा 'लाला लोरी', 'बिल्ली बिल्ली', '32 बोर', 'जिम्मी चू', 'मिलियन डॉलर', 'टू मैनी गर्ल' और 'हरियाणा रोडवेज' सहित कई फेमस गाने गाए हैं. 32 बोर गाने में उन्हें एल्विश यादव संग देखा गया था.
2024 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
बता दें कि सिंगर का असली नान राहुल यादव हैं, जो गुरुग्राम के छोटे गांव फाजिलपुर झारसा के रहने वाले हैं. सिंगर ने साल 2024 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) पार्टी के टिकट पर गुरुग्राम से चुनाव लड़ा था. हालांकि वो ये चुनाव हार गए थे. कोबरा कांड में नाम आया था सामने
साल 2023 में नोएडा में हुए कोबरा कांड में एल्विश यादव के साथ राहुल फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया था. एल्विश के म्यूजिक वीडियो में दो सांपों को देखा गया था. हालांकि इंडिया टुडे के साथ बातचीत में फाजिलपुरिया ने कहा था कि सांपों का इस्तेमाल सिर्फ म्यूजिक वीडियो के लिए किया गया था. लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए फेमस फाजिलपुरिया लग्जीरियस लाइफ काफी पसंद करते हैं. वह भारत के साथ यूके और कनाडा में भी काफी फेमस है. स्पोर्ट्स कार के शौकीन सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










