
हरिद्वार में स्वामी रामदेव की 'सन्यासी दीक्षा', युवक, युवतियों और बच्चों ने लिया खास प्रण
AajTak
देशभर में आज रामनवमी मनाई जा रही है. इस दौरान उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी में बाबा रामदेव ने 'सन्यास दीक्षा पर्व’ समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में कई बच्चों और युवाओं और संन्यासी बनाया गया और उन्होंने सन्यास और धर्म की दीक्षा ली.
रामनवमी के मौके पर आज योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि योग पीठ हरिद्वार ने संन्यास दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया. गंगा किनारे आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्वानों ने सन्यास लिया, जबकि बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने ब्रह्मचर्य का व्रत लिया. सन्यास लेने के बाद सभी का नाम भी अलग हो गया है, जैसे दीपेंद्र को अब आचार्य प्रणदेव, जमुना को देवप्रभा के नाम से जाना जाएगा. कार्यक्रम में पहुंचे सन्यासियों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया.
सभी को मिली जिम्मेदारी
सन्यास धारण करने से पहले सभी युवकों का मुंडन कराया गया और फिर उन्हें दीक्षा दी गई. इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा, 'ऋषियों के वंशधर ज्ञान और तपस्या से पैदा होते हैं. इस देश को ऋषियों ने बनाया..अपने पूर्वजों की पावनी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए हमने विशेष अनुष्ठान किया. विश्व और वैज्ञानिक बोध के साथ योग और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि पतंजलि के अलग-अलग प्रखंडों में जिम्मेदारी दी गई है.'
हमने सारे रगड़े-झगड़े किए खत्म- रामदेव
स्वामी रामदेव ने बताया कि सन्यास दीक्षा कार्यक्रम में किसी जाति या धर्म को नहीं देखा गया है. उन्होंने कहा, 'आज जो सन्यासी बन रहे हैं इनमें को पलायनवादी या जातिवादी नहीं है. इनमें ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, शूद्र, अगड़े, पिछले, वनवासी आदिवासी कहकर जो रगड़े डाले गए थे, वो सारे रगड़े-झगड़े हमने खत्म कर दिए है. आज सनातन और समाज के पूरे वर्ग के वो भाई बहन आए, जिन्होंने संकल्प लिया है कि वो अब समाज के लिए काम करेंगे.'
आपको बता दें कि आज शाम को 4 बजे गृह मंत्री अमित शाह भी हरिद्वार पहुंचने वाले हैं. शाह पतंजलि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








