
हरिद्वार: गैंगवार में बदला विधायक और पूर्व MLA का झगड़ा, उमेश कुमार के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले प्रणव चैंपियन गिरफ्तार
AajTak
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मौजूदा विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच तीखी बयानबाजी चल रही थी, जो इस हिंसक झड़प का कारण बन गई. फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया.
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा में विधायक और पूर्व विधायक के बीच तनाव ने गैंगवार का रूप ले लिया है. दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से इलाका दहल गया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
आज खानपुर के मौजूदा विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर तीन गाड़ियों में आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. आरोप है कि यह हमला पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों द्वारा किया गया.
फायरिंग की आवाज से इलाके में मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मौजूदा विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच तीखी बयानबाजी चल रही थी, जो इस हिंसक झड़प का कारण बन गई. फायरिंग की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर मौजूद लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया. वहीं, विधायक उमेश कुमार के समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए.
चैंपियन की हुई गिरफ्तारी
इस मामले में देहरादून पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाने से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर हरिद्वार पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेजा है. पुलिस वैन में जाते वक्त चैंपियन ने कहा, 'मेरे साथ अन्याय हो रहा है.' चैंपियन की पत्नी ने कहा कि शुरुआत विधायक उमेश कुमार ने की थी. पुलिस ने हमारी मदद नहीं की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










