
'हरा सांप अपना इतिहास भूल गया है...', इम्तियाज जलील पर भड़के मंत्री नितेश राणे
AajTak
महाराष्ट्र में AIMIM नेताओं के ‘महाराष्ट्र को हरा करने’ वाले बयान पर सियासी टकराव तेज हो गया है. AIMIM नेता इम्तियाज जलील की ओर से सहर शेख के बयान का समर्थन करने पर राज्य के मंत्री नितेश राणे ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि 'हरा सांप अपना इतिहास भूल गया है' और महाराष्ट्र हमेशा भगवा ही रहेगा.
महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर राज्य के मंत्री नितेश राणे ने कड़ा पलटवार किया है. नितेश राणे ने कहा कि 'शायद हरा सांप अपना इतिहास भूल गया है.'
उन्होंने कहा, 'जिन औरंगजेब और टीपू सुल्तान ने महाराष्ट्र को जीतने का सपना देखा था, उन्हें इसी धरती में दफन किया गया और यह काम छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज ने किया.' राणे ने कहा कि जो भी हिंदू राष्ट्र को हराने का सपना देखेगा, महाराष्ट्र का हिंदू उसे औरंगजेब की कब्र के पास दफन करेगा और महाराष्ट्र हमेशा भगवा ही रहेगा.
कहां से शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने शनिवार को अपनी पार्टी की नेता सहर शेख के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि 'AIMIM सिर्फ मुंब्रा ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग देगी'. सहर शेख ने 15 जनवरी को ठाणे नगर निगम चुनाव में वार्ड 30 से जीत के बाद कहा था कि अगले पांच साल में मुंब्रा के सभी उम्मीदवार AIMIM के होंगे और 'मुंब्रा को पूरी तरह हरा किया जाएगा.'
इस बयान के बाद बीजेपी और शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया. मुंब्रा पुलिस ने सहर शेख के बयान को भड़काऊ बताते हुए उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस जारी किया और सार्वजनिक मंच से संयम बरतने की हिदायत दी.
'पीछे नहीं हटेगी AIMIM'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










