
हरभजन सिंह होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार, पंजाब में सरकार बनते ही केजरीवाल का फैसला
AajTak
क्रिकेटर हरभजन सिंह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के उम्मीदवार होंगे. पार्टी की ओर से इस संबंध में फैसला लिया गया है.
क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. कहा जा रहा है कि उन्हें स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जा सकती है. चुनाव प्रचार के दौरान ही भगवंत मान ने ऐलान कर दिया था कि उनके कार्यकाल में पंजाब में खेल को काफी बढ़ावा दिया जाएगा. इस बात पर भी जोर दिया गया था कि जालांधर में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. अब हरभजन सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि उन्हें ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की कमान भी दी जाती है. अगर ऐसा होता है तो पंजाब में खेलों को लेकर ये बड़ा संदेश जाएगा.
बता दें कि इस महीने के आखिर तक राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी को पांच सीटें मिलने वाली हैं. इसमें पहला ही नाम हरभजन सिंह का सामने आया है. आम आदमी पार्टी हाईकमान ने हरभजन सिंह के नाम को हरी झंडी दे दी है. यहां पर ये भी जानना जरूरी है कि हरभजन के नाम की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं. जब से आप ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी, रेस में सबसे आगे नाम हरभजन का ही चल रहा था.
भगवंत मान के करीबी हैं हरभजन
भगवंत मान और हरभजन सिंह करीबी दोस्त माने जाते हैं. जब पंजाबा में आम आदमी पार्टी की अप्रत्याशित जीत हुई थी, तब भी हरभजन सिंह ने ट्वीट कर भगवंत मान को बधाई दी थी.
हरभजन ने ट्वीट कर लिखा था कि आम आदमी पार्टी को बधाई, सीएम बनने के लिए मेरे दोस्त भगवंत मान को भी बधाई. ये क्या तस्वीर है, माताजी के लिए गर्व का पल है.
पंजाब में आप की अप्रत्याशित जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











