
'हम सिर्फ महाराष्ट्र नहीं, पूरे देश को हरे रंग में देंगे', बोले AIMIM नेता वारिस पठान
AajTak
हाल में ही मुंब्रा से AIMIM की पार्षद सहर शेख बनीं. जीत के बाद उनका भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने अपने भाषण में पूरे मुंब्रा को हरे रंग में करने की बात की. जिसके बाद इसे लेकर प्रदेश से लेकर देश के स्तर तक इस पर बहस शुरू हो गई. अब सहर शेख के बयान का वारिस पठान भी समर्थन करते नजर आए.
महाराष्ट्र में एआईएमआईएम की पार्षद सहर शेख के 'मुंब्रा को हरा करने' वाले बयान पर पार्टी की ओर से उन्हें समर्थन मिल रहा है. वारिस पठान ने बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान पूरी तरह से राजनीतिक और संवैधानिक दायरे में था. उन्होंने बताया कि AIMIM के झंडे का रंग हरा है और हर राजनीतिक दल की तरह उनकी भी इच्छा है कि उनकी पार्टी देशभर में अपनी पैठ बनाए और उसका परचम लहराए. यह संविधान के तहत मिले चुनाव लड़ने के अधिकार से जुड़ा है.
मुंब्रा में हाल ही में मिली जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह स्वाभाविक है. वारिस ने कहा, "अगर किसी पार्टी का झंडा हरा है तो वह चाहता है कि उसका झंडा ज्यादा से ज्यादा जगहों पर दिखे. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. पूरे महाराष्ट्र को हरा करेंगे. मुंब्रा भी करेंगे और साथ ही साथ हम चाहेंगे कि पूरे देश का रंग हरा हो."
इस बयान के बाद AIMIM के एक अन्य नेता इम्तियाज़ जलील के ‘पूरे महाराष्ट्र को हरा करने’ वाली टिप्पणी पर मंत्री नितीश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए कहा कि औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान ने भी ऐसे सपने देखे थे, लेकिन महाराष्ट्र भगवा ही रहेगा.
यह भी पढ़ें: 'मुंब्रा के हिंदुओं को डराने के लिए दिया भड़काऊ बयान', BJP ने सहर शेख के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वारिस पठान ने कहा कि राजनीति में ‘मार डालेंगे, गाड़ देंगे, दफन कर देंगे’ जैसी भाषा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने साफ किया कि AIMIM धमकी और हिंसा की भाषा का समर्थन नहीं करती. "भगवा हमारा, हरा तुम्हारा" वाली सोच देश को बांटने वाली है और यह बिल्कुल गलत मानसिकता है.
वारिस ने दो टूक कहा कि राजनीति में विचारों की लड़ाई होनी चाहिए, न कि धमकियों की. देश का भविष्य जनता तय करेगी और AIMIM संवैधानिक तरीके से राजनीति करती रहेगी. चुनाव में जीत या हार जनता के विश्वास और मोहब्बत से तय होगी, न कि धमकियों से.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










