
'हम साझा मूल्यों की डोर से बंधे हुए हैं...', ASEAN समिट को संबोधित कर बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी मजबूती और साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का सशक्त आधार बनकर उभर रही है. इस वक्त की आसियान समिट की थीम है- इंक्लूसिविटी और सस्टेनेबिलिटी. ये थीम हमारे साझा प्रयासों में स्पष्ट दिखती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ASEAN समिट को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आसियान परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला.
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे आसियान परिवार के साथ एक बार फिर से जुड़ने का अवसर मिला है. मुझे खुशी हो रही है कि आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए मैं मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को हार्दिक बधाई देता हूं. भारत के कंट्री कॉर्डिनेटर की भूमिका को कुशलता से निभाने पर फिलीपींस के पीएम को धन्यवाद देता हूं. आसियान के नए सदस्य के रूप में ईस्ट तिमोर का स्वागत करता हूं.
उन्होंने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम सिर्फ ज्योग्राफी ही शेयर नहीं करते ब्कि हम गहरे ऐतिहासिक संबंधों और साझे मूल्यों की डोर से भी जुड़े हुए हैं. हम ग्लोबल साउथ के सहयात्री हैं. हम केवल व्यापारिक नहीं बल्कि सशक्ति साझेदार भी हैं. आसियान भारत की एक्ट-ईस्ट पॉलिसी का मुख्य स्तंभ है.
पीएम मोदी ने कहा कि भरत सदैव आसियान सेंट्रिक और इंडो पैसिफिक पर आसियान के आउटलुक का समर्थन करता है. अनिश्चितताओं के इस दौर में भी भारत-आसियान पार्टनरशिप में प्रगति हुई है. 21वीं सदी हमारी सदी है, भारत और आसियान की सदी है. मुझे विश्वास है कि आज आसियान समुदया 2025 और विकसित भारत 2027 का लक्ष्य पूरी मानवता के लिए उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगा. आपके साथ भारत कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










