
'हम भी सुरक्षित नहीं हैं...' छेड़छाड़ की घटनाओं से परेशान किन्नरों ने दिया धरना
AajTak
यूपी के वाराणसी में किन्नरों ने छेड़छाड़ की घटनाओं के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान किन्नर समाज ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि धर्मस्थल क्षेत्र के आसपास के इलाकों में कुछ लोग शाम होते ही शराब और नशे का सेवन करने लगते हैं और महिलाओं व किन्नरों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, इसके खिलाफ सख्ती के कार्रवाई की जानी चाहिए.
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में किन्नरों ने अस्सी घाट पर बैनर पोस्टर लेकर धरना प्रदर्शन किया. बैनरों पर लिखा था कि समाज में महिलाएं और किन्नर सुरक्षित नहीं हैं.
धरने पर बैठे किन्नर सलमान चौधरी ने कहा कि एक दिन पहले जब वह अस्सी घाट पर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंची तो कुछ युवक उनके साथ बदतमीजी और अभद्रता करने लगे. इस मामले की शिकायत तुरंत फोन पर पुलिस-प्रशासन से की.
इसके बाद सूचना पाकर जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक युवक फरार हो चुके थे. इसलिए ऐसी घटनाओं को लेकर सख्ती बरती जानी चाहिए. धरना दे रहे किन्नरों ने यह भी मांग की कि अस्सी घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और एक हेल्प डेस्क भी बनाई जाए, जिससे महिलाएं और किन्नर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें.
शाम होते ही असामाजिक तत्व शराब और गांजे के नशे में करते हैं छेड़छाड़
किन्नरों ने कहा कि धर्मस्थल क्षेत्र के आसपास शाम होते ही कुछ असामाजिक तत्व शराब और गांजे का सेवन करने लगते हैं. जब कोई महिला या किन्नर वहां से गुजरता है तो असामाजिक तत्व उन पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए यहां ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि किसी महिला या किन्नर समाज को परेशानी न हो.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








