
'हम बीच में नहीं आ रहे...', पाकिस्तान में 'टारगेट किलिंग' में भारत के रोल पर बोला अमेरिका
AajTak
ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेट किलिंग की है. हालांकि भारत इन आरोपों को पहले ही खारिज कर चुका है. इन आरोपों को लेकर अब अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है.
पाकिस्तान के अंदर भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी लगातार मारे जा रहे हैं जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस्लामाबाद ने इसके पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी RAW का हाथ बताते हुए कहा कि वह टारगेट किलिंग करवा रही है.इन्हीं आरोपों पर ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने कथित Investigative स्टोरी की थी. अब इन्हीं आरोपों पर अमेरिका की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
अमेरिका बोला नहीं देंगे दखल
भारत पर पाकिस्तान में टारगेट किलिंग के आरोपों पर जब मीडिया ने अमेरिका से उसका पक्ष जानना चाहा तो विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, " हम इस मुद्दे को लेकर आई मीडिया रिपोर्ट्स का अनुसरण कर रहे हैं. इन आरोपों पर हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं. लेकिन निश्चित रूप से, हम इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं. हम दोनों पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वो तनाव से बचें और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजें."
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, एक महीने में दूसरी बार टारगेट किलिंग
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि सियालकोट में शाहिद लतीफ़ और रावलकोट में मोहम्मद रियाज़ की हत्याएं भारतीय एजेंट्स योगेश कुमार और अशोक कुमार आनंद द्वारा की गई थीं. दरअसल पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी मौलाना मसूद अजहर का करीबी और पठानकोट एयर बेस हमले के मास्टरमाइंड जैश आतंकी शहीद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने 11 अक्टूबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी थी.
पाकिस्तान में खौफ में आए आतंकी इन सबके बीच 'Unknown gunman' के हमलों से घबराए आतंकी और उनके आका पाकिस्तान में अंडरग्राउंड हो गए हैं. पाकिस्तान में मौजूद इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकियों में टॉप लेवल के आतंकियों को ISI ने सुरक्षा दे दी है. वहीं कुछ आतंकियों ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस प्राइवेट सुरक्षा गार्ड रख लिए हैं.हमेशा कराची, लाहौर, रावलपिंडी में सामूहिक रैलियां और जलसे करने वाले आतंकी भी अब खुलेआम रैली और जलसों में शामिल नहीं हो रहे हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










