
'हम नाई हैं, कसाई थोड़ी... आखिर किसके कॉल पर मेरा बेटा घर से निकला', साजिद-जावेद के माता-पिता का सनसनीखेज Interview
AajTak
Budaun double murder case: बदायूं हत्याकांड के आरोपी भाइयों के पिता बाबू का कहना है, मेरा बेटा जावेद तो उस वक्त घर में मिट्टी डाल रहा था. मेरे बच्चे से ना तो किसी की लड़ाई थी और ना दुश्मनी थी. हम तो बाल काटते हैं. हम नाई हैं. कसाई थोड़ी हैं.
UP News: बदायूं में दो बच्चों के कत्ल का आरोपी साजिद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. सह आरोपी जावेद बदायूं पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. इसी बीच आरोपियों के परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. पिता का कहना है कि वारदात के समय जावेद तो अपनी दादी के मकान के लिए मिट्टी डाल रहा था. उधर, आरोपियों की मां ने वारदात के दिन का पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार तरीके बताया.
मंगलवार को हुई वारदात के दिन का पूरा वाकया बताते हुए मां नाजरीन ने कहा, ''दोनों भाई साजिद और जावेद साथ रहते थे. मंगलवार सुबह 7 बजे जावेद और साजिद साथ में निकले थे. 3 बजे जावेद और साजिद वापस घर आ गए थे. जावेद मिट्टी खोदने लगा और साजिद नहाने चला गया. जावेद की पत्नी ने खाना बनाया तो वह नहा-धोकर थोड़ी देर अपनी पत्नी के पास बैठ गया.
इसी बीच, साजिद के पास एक फोन कॉल आया और वह अचानक बाइक स्टार्ट कर चला गया. मेरे पास घड़ी नहीं है जो सही वक्त बता सके, लेकिन अंदाज से जब साजिद घर से निकला था तब शाम के 5 बजे होंगे.
मैंने पूछा तो साजिद ने कहा- एक बदायूं से फोन आ गया है. मैं होकर आ रहा हूं. वहीं, मिट्टी खोद रहे जावेद ने साजिद से पूछा, कहां जा रहे हो? अभी तो आए हो, क्यों जा रहे हो? लेकिन साजिद ने नाम नहीं बताया कि किसका फोन आया और तब तक वह घर से जल्दबाजी में निकल गया.
मुझे इनकाउंटर में मारे गए साजिद के नंबर पर आए आखरी कॉल की जानकारी चाहिए कि किसने कॉल किया था? जिसके बाद मेरा बच्चा घर से अचानक निकल गया.
2 घंटे के लगभग शाम 7 बजे जावेद के पास एक फोन आया कि तेरे भाई से झगड़ा हो गया है, जल्दी आ जा. हमें लगा कि शायद साजिद का किसी से गाड़ी लेकर आते समय झगड़ा हो गया, तो मैं और मेरी देवरानी बस्ती की तरफ भागे. उधर, जावेद देखने गया कि मेरे भाई से किसका झगड़ा हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










