
'हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलिंग पर नोरा फतेही का फूटा गुस्सा
ABP News
Nora Fatehi on Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच नोरा फतेही ने वीडियो के जरिए शांति की अपील की थी. जिसके लिए वो ट्रोल हो गई. जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर जवाब दिया है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच जहां दुनिया भर में लोग परेशान हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बहस तेज है. आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक हर कोई अपनी राय रख रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी हालात को लेकर चिंता जताई और दुनिया में शांति और एकता की अपील की. लेकिन उनका ये संदेश कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब नोरा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए अपनी बात खुलकर रखी हैं.
किसी बात को ध्यान से सुनो...नोरा ने 3 मार्च 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि आज के समय में लोगों ने सुनने और समझने की क्षमता खो दी है. स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि किसी बात को ध्यान से सुनो, समझो और फिर सही-गलत का फैसला करो. लेकिन सोशल मीडिया के दौर में लोग बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर देते हैं. अब कई लोग किसी भी बात की गहराई में जाना ही नहीं चाहते. बस तुरंत अपनी राय बना लेते हैं और सामने वाले पर हमला करने लगते हैं.
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












