
'हम कमजोर थे फिर भी नहीं झुके और आज तो...', जयशंकर ने पाकिस्तान को लिया आड़े हाथों
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने तब भी किसी से गठजोड़ नहीं किया जब वह बहुत कमजोर था, और आज तो इसकी कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि भारत को दक्षिण एशिया में हर संकट का
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत ने तब भी किसी के साथ गठजोड़ नहीं किया था जब वह बहुत कमजोर था, और आज तो ऐसा करने की कोई वजह नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ देशों के व्यवहार ने "स्ट्रैटेजिक ऑटोनॉमी" यानी रणनीतिक स्वायत्तता के विचार को और मजबूत किया है.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में आयोजित अरावली समिट में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत को दक्षिण एशिया में हर संकट के समय "गो-टू ऑप्शन" बनना होगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के इस दौर में भारत को "कोऑपरेशन के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर" खुद तैयार करना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘पड़ोसी संकट में भारत ही बने पहला विकल्प’, जयशंकर ने JNU में कहा- 2047 तक नई विश्व व्यवस्था के लिए रणनीति जरूरी
जयशंकर ने कहा, 'यही नायबरहुड फर्स्ट पॉलिसी का सार है. भारत को इस उपमहाद्वीप में हर संकट में पहला विकल्प बनना चाहिए. विभाजन के परिणामस्वरूप जो रणनीतिक क्षरण हुआ है, उसे दूर करना होगा."
वैश्विक अस्थिरता पर रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










