
'हम आपको अंदर नहीं ले जा सकते...', बॉर्डर पर बांग्लादेश से आए लोगों को समझाते दिखा BSF का जवान
AajTak
बीएसएफ के जवान ने बांग्लादेशी नागरिकों को समझाते हुए कहा कि हमारे यहां बड़े अफ़सर भी आए हुए हैं और उनकी ओर से मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता. हमारे बड़े अफ़सरों ने आपके अफ़सरों से बातचीत की है और उनकी ओर से यानी आपके अफ़सरों की ओर मैसेज आया है कि वो इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि आप लोग आज वापस जाएं.
भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं. प्रदर्शनकारी हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर अटैक कर रहे हैं. ऐसे में बांग्लादेश में रह रहे हिंदू भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. लिहाजा सैकड़ों की संख्या में बांग्लादेश नागरिक और हिंदू कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर एकत्र हो गए हैं. सभी लोग फिलहाल बांग्लादेश के हिस्से में पड़ने वाले क्षेत्र में खड़े हुए हैं. बॉर्डर पर कंटीले तारों की बाड़ लगी हुई है. सीमा पर भारी संख्या में BSF की तैनाती की गई है.
बॉर्डर पर एकत्र हुए बांग्लादेशी नागरिकों को संबोधित करते हुए बीएसएफ के जवान ने कहा कि अगर आप सभी बांग्ला भाषा समझते हैं तो मैं जो बोल रहा हूं वो आप ध्यान से सुनें. हमें पता है कि आप लोग जिस समस्या से जूझ रहे हैं. सभी उस समस्या को समझते हैं. आप लोग यहां आए हैं. ये विमर्श का विषय है. ऐसे समस्या का समाधान नहीं होता. हम लोग अपनी मर्ज़ी से आपको अंदर नहीं ले जा सकते और अगर आप लोग इस तरह से शोर मचाएंगे तो हमारी बात नहीं समझ पाएंगे.
'समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे'
बीएसएफ के जवान ने बांग्लादेशी नागरिकों को समझाते हुए कहा कि हमारे यहां बड़े अफ़सर भी आए हुए हैं और उनकी ओर से मैं आपसे कहना चाहता हूं कि एक दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता. हमारे बड़े अफ़सरों ने आपके अफ़सरों से बातचीत की है और उनकी ओर से यानी आपके अफ़सरों की ओर मैसेज आया है कि वो इस समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए आपसे निवेदन है कि आप लोग आज वापस जाएं.
गर्दन तक पानी में खड़े होकर इंतजार कर रहे लोग
कूचबिहार से बॉर्डर की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें दिखाई दे रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक कंटीले तारों के दूसरी ओर खड़े हुए हैं. बॉर्डर के उस पार एक नदी बह रही हैं, लोग गर्दन तक नदी में खड़े हुए हैं. सभी लोग इस इंतजार में खड़े हैं

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










