
‘हमें हमारी जिंदगी जीने दें....’, जब कोर्ट में फफक-फफक कर रो पड़े पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी
AajTak
पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी के जांच के दायरे में आए राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी बुधवार को जब कस्टडी बढ़ाए जाने की सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश हुए, तो फफक-फफक कर रो पड़े. यही हाल उनकी सहयोगी और मामले में सह-आरोपी अर्पिता मुखर्जी का हुआ. दोनों ही लोग अभी न्यायिक हिरासत में है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी बुधवार को जब कस्टडी बढ़ाए जाने को लेकर स्थानीय अदालत में पेश हुए, तो खुद के आंसू रोक ना पाए. कोर्ट से जमानत की अपील करते हुए उन्होंने खुद को ‘राजनीति का शिकार’ बताया और कहा कि उन्हें उनकी जिंदगी जीने दी जाए. वहीं जब इस मामले में सह-आरोपी और पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी कोर्ट के सामने पेश हुईं, तो जैसे उनके सब्र का बांध टूट गया और वो फफक-फफक कर रोने लगीं. दोनों ही लोग कोर्ट में वर्चुअल माध्यम से हाजिर हुए.
ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले में छापा मारने के बाद अर्पिता मुखर्जी के ठिकानों से करीब 50 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया था. इसके बाद मामले में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में रखा गया था. दोनों की न्यायिक हिरासत का वक्त खत्म होने को है, इसलिए ईडी ने दोनों को बुधवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया.
जब रोने लगे पार्थ चटर्जी...
कोर्ट में पेशी के वक्त पार्थ चटर्जी अचानक से रोने लगे. उन्होंने जज से कहा- ‘मैं आम लोगों के बीच मेरी छवि को लेकर बहुत चिंतित हूं. मैं इकोनॉमिक्स ऑनर्स का छात्र रहा हूं, मंत्री बनने से पहले नेता प्रतिपक्ष था. मैं राजनीति का शिकार हुआ हूं. ईडी मेरे घर और मेरे विधानसभा क्षेत्र जाए, मेरे बारे में पता करे. मैं एलएलबी पढ़ा लिख हूं, मुझे ब्रिटिश स्कॉलरशिप मिली. मेरी बेटी ब्रिटेन में रहती है. मैं इस तरह के घोटाले में कैसे शामिल हो सकता हूं.आखिर में उन्होंने अदालत से उन्हें जमानत देने की गुजारिश की. उनके वकील ने भी यही बात दोहराई और पार्थ चटर्जी ने कोर्ट से कहा कि कृप्या मुझे मेरी जिंदगी जीने दी जाए बस.’
अर्पिता से जज ने पूछे कई सवाल
पार्थ चटर्जी की सुनवाई के बाद अर्पिता मुखर्जी कोर्ट में पेश हुईं. उन्होंने जज से कहा कि उनके घर से ईडी ने इतने सारे रुपये कहां से और कैसे बरामद किए, उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है. इस पर जज ने उनसे कई सवाल पूछे. जज ने अर्पिता से पूछा कि ये पैसा कहां से बरामद हुआ, अर्पिता बोलीं- उनके घर से. फिर जज ने पूछा कि क्या आप उस घर की मालकिन हैं. अर्पिता ने कहा-हां और जज ने कहा कि फिर कानून के हिसाब से आपकी जवाबदेही बनती है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








