
'हमें लेक्चर ना दे पाकिस्तान...', राम मंदिर कार्यक्रम पर की बयानबाजी तो भारत ने लगाई फटकार
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुआ है. मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां धर्म ध्वज की स्थापना मंदिर के शिखर पर की.
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा की स्थापना से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. धर्म ध्वजा की स्थापना को भारत के अल्पसंख्यकों और मुस्लिम सांस्कृतिक विरासत के लिए खतरा बताने के पाकिस्तान के बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है. इस दौरान जायसवाल ने पाकिस्तान की कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के दागदार रिकॉर्ड का उल्लेख किया.
जायसवाल ने अयोध्या में मंगलवार को हुए धार्मिक समारोह पर पाकिस्तान की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि हमने उनके बयान देखे हैं और हम उन्हें खारिज करते हैं. कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के गहरे दागदार इतिहास वाले देश के रूप में पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
पाकिस्तान ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर धर्म ध्वजा फहराने की घटना को इस्लामोफोबिया और धरोहर का घोर अपमान बताया. पाकिस्तान ने कहा कि यह भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव के एक बड़े पैटर्न और हिंदुत्व की सोच के असर में मुस्लिम सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को जानबूझकर खत्म करने की कोशिशों को दिखाता है.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी बेबुनियाद बयानबाजी जारी रखते हुए देश की सरकार और उस न्यायपालिका पर भी हमला बोला, जिसने राम मंदिर के निर्माण की अनुमति दी थी. उसने इसे भारत के अल्पसंख्यकों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया बताया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










