
'हमें पैराशूट कैंडिडेट नहीं चाहिए...', रविंद्र रैना के कमरे के बाहर प्रोटेस्ट, JK बीजेपी की पहली लिस्ट पर जमकर बवाल
AajTak
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. जम्मू नॉर्थ सीट से ओमी खजुरिया को टिकट न मिलने से नाराज समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में जोरदार हंगामा किया. प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के ऑफिस का भी घेराव किया. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं की अनदेखी की गई है.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि, नाटकीय घटनाक्रम के बाद इस लिस्ट को वापसी ले लिया गया और फिर कुछ घंटे बाद संशोधित लिस्ट जारी की गई. इस लिस्ट में पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम घोषित हुए हैं. उसके बाद जम्मू-कश्मीर बीजेपी में अंदरूनी कलह सामने आ गई है. जम्मू में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओमी खजुरिया के समर्थकों अपने नेता के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं.
प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचा नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके ऑफिस को पूरे तरह से घेर लिया. हालात इतने खराब हो गए कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को खुद को अपने केबिन में बन हो पड़ा और बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करना पड़ा.
रवींद्र रैना के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे एक नाराज कार्यकर्ता ने आजतक से बातचीत में कहा कि भाजपा के लिए क्या कोई कर्मठ कार्यकर्ता नहीं रहा. किश्तवाड़ की सीट को आपने किसके भरोसे पर छोड़ दिया, अगर सीट हार जाते हैं तो कौन जिम्मेदार होगा. साथ ही नाराज कार्यकर्ताओं ने ओमी खजुरिया के समर्थन में नारेबाजी भी की.
'नहीं चाहिए पैराशूट उम्मीदवार'
दरअसल, ओमी खजुरिया जम्मू में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वह उम्मीद लगा रहे थे कि उन्हें पार्टी जम्मू नॉर्थ सीट से उम्मीदवार बना सकती हैं. सुबह जारी हुई बीजेपी की लिस्ट में उनका नाम नहीं था, जिसके बाद से उनके समर्थकों ने पार्टी ऑफिस पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया. हालांकि, बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट को वापस ले लिया था और बाद में नई लिस्ट जारी की.
एक समर्थक ने कहा कि देखिए, हम जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेता चाहिए. हमें पैराशूट से लाया हुआ उम्मीदवार नहीं चाहिए. हम जमीनी स्तर का नेता चाहिए, जैसे हमारे ओमी खजुरिया हैं. समर्थक ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ओमी खजूरिया को टिकट नहीं मिल जाता, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










